फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव को आदर्श बनाने के लिए करेंगे काम

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकाना (सहारनपुर)। विकास खंड सरसावा की ग्राम पंचायत खेड़ा मवात (डिंडोली खेड़ा) में इस बार अब्दुल हई ग्राम प्रधान बने हैं। अब्दुल हई का कहना है कि अपने गांव को एक आदर्श गांव के रूप में स्थापित करना ही उनका सपना है। गांव में एक बड़ा तालाब है, जिसके किनारों पर लोगों ने कूड़े के ढेर लगा रखे हैं। तालाब की चारदीवारी करके उसका सुंदरीकरण कराते हुए तालाब के बीचोंबीच हाईमास्क लाइट लगवाने का काम किया जाएगा। गांव के पात्र लोगों के राशन कार्ड बनवाना, जिन लोगों के पास मकान नहीं है, उनके मकान बनवाना प्राथमिकता में शामिल है। गांव में लड़कियों के लिए कक्षा आठ के बाद पढ़ाई की व्यवस्था नहीं है। गांव में हाई स्कूल की स्थापना कराना तथा गांव के बीच में पड़ी कुरड़ियों को उठवा कर बाहर डलवाना, गांव के उप स्वास्थ्य केंद्र में नर्स अथवा डाक्टर की व्यवस्था कराने का प्रयास किया जाएगा। ताकि लोगों को समय से दवाइयां मिल सके।
विज्ञापन

प्रधान का प्रोफाइल
ग्राम प्रधान अब्दुल स्नातक हैं। सामाजिक तथा राजनीतिक गतिविधियों में रूचि रखते हैं।
साधन सहकारी समिति दास्सा मजरा के डायरेक्टर रहे हैं।
गंदे पानी की निकासी न होना बड़ी समस्या
आठ हजार की आबादी वाले खेड़ा मवात गांव की सबसे बड़ी समस्या गांव के गंदे पानी की निकासी की है। गांव के बीच में पड़ी कुड़ी के ढेरों के कारण तथा तालाब की खोदाई नहीं होने के कारण गांव का गंदा पानी बाहर नहीं जा पाता है। इसके चलते बरसात में परेशानी और बढ़ जाती है तथा गांव में संक्रामक रोग फैलने का डर बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें