फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब शिक्षण कार्य हुआ ही नहीं तो किस बात की दें फीस

विज्ञापन
भाजपा कैराना सांसद प्रदीप चौधरी को फीस माफी को लेकर ज्ञापन सौंपते अभिभावक संघर्ष समिति - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। लॉकडाउन के दौरान स्कूलों की तीन माह की फीस माफ कराए जाने की मांग को लेकर अभिभावक संघर्ष समिति ने कैराना से भाजपा सांसद प्रदीप चौधरी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि जब स्कूलों में शिक्षण कार्य हुआ ही नहीं तो किस बात की फीस दें।
विज्ञापन

शुक्रवार को समिति के अध्यक्ष संजय वालिया के नेतृत्व में अभिभावकों ने सांसद प्रदीप चौधरी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी की वजह से जहां जान बचाना मुश्किल हो रहा है, वहीं लोगों के सामने आर्थिक संकट भी खड़ा हो गया है। रोजी-रोटी का इंतजाम करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन स्कूल संचालक मनमानी करते हुए अभिभावकों को उत्पीड़न कर रहे हैं और लॉकडाउन की अवधि की तीन माह की फीस जमा कराने व पुस्तकें खरीदने के लिए बाध्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा अभिभावकों की समस्या को लेकर जनप्रतिनिधि भी आवाज नहीं उठा रहे हैं। अभिभावकों ने सांसद से तीन माह की फीस माफ कराए जाने की मांग की। इस दौरान बलदेव चौधरी, आदेश त्यागी, राजकुमार, पप्पू चौधरी, आशीष, रणवीर चौधरी, कुलदीप चौधरी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें