फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: शादी में बुलेट देने से किया इंकार तो तोड़ दिया रिश्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। शादी में नकदी और बुलेट बाइक देने से इंकार करने पर एक युवक ने रिश्ता ही तोड़ दिया। इससे पहले युवक और उसके परिजन लड़की वालों से लाखों रुपये ले चुके हैं। पीड़िता ने थाना जनकपुरी में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

सड़क दूधली निवासी रानी देवी ने तहरीर देते हुए पुलिस को बताया कि उसकी बेटी की सगाई 23 फरवरी 2025 को राजस्थान के रहने वाले एक युवक से हुई थी। रिश्ता बिहार के रहने वाले एक व्यक्ति ने कराया था। शादी छह जून को होनी थी। आरोप है कि सगाई में उन्होंने 6,200 रुपये, सोने का ओम, कपड़े और अन्य सामान दिया था। इसके बाद लड़का पक्ष ने 4.50 लाख रुपये की मांग की।
आरोप है कि रुपये की मांग पूरी नहीं होने पर लड़का पक्ष ने रिश्ता तोड़ने की धमकी दी। दबाव में आकर उन्होंने पांच मार्च 2025 को अपने खाते से लड़का पक्ष की एक महिला के खाते में 3.50 लाख रुपये ट्रांसफर किए। इसके बाद 14 मई को दोबारा फोन कर एक लाख नदक, 52,500 रुपये कपड़ों के लिए और एक बुलेट की मांग की। मांग पूरी नहीं होेने पर शादी से इंकार कर दिया। शादी ने सभी तैयारियां पूरी हो गई थी। महिला थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें