देवबंद। पेयजल आपूर्ति की पाइप लाइन टूटने के कारण आधे दिन बाद तक लोगों को पानी की किल्लत से जूझना पड़ा, जिसकी वजह से लोगों को पानी के लिए भटकते देखा गया।
मोहल्ला खानकाह से होकर गुजर रही सरकारी पानी की पाइप लाइन कई जगह से टूट जाने के कारण सुबह नौ बजे के बाद हजारों परिवारों को पानी की किल्लत से जूझना पड़ा। रविवार की छुट्टी होने के कारण लोगों को अधिक समस्या से जूझना पड़ा। नहाने और अन्य जरूरतें पूरी करने के लिए लोगों को दूसरे घरों में लगी सबमर्सिबल से बाल्टियों में पानी लाने को मजबूर होना पड़ा। शाम करीब पांच बजे लाइन ठीक होने के बाद पेयजल आपूर्ति चालू हुई। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।