फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद में क्रय केंद्र पर गेंहू की आवक शुरु, 6.5 क्विंटल गेहूं आया

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जनपद में शुक्रवार को गेहूं खरीद का शुभारंभ हो गया। जिले में सबसे पहले गांव जगरौली के किसान नरेश सैनी रामपुर मनिहारान स्थित क्रय केंद्र पर साढ़े छह क्विंटल गेहूं लेकर आए। जनपद में 86 सरकारी गेहूं केंद्र खोले जा चुके हैं। गत वर्ष 98 क्रय केंद्रों पर गेहूं की सरकारी खरीद हुई थी। सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं बेचने वाले किसानों के लिए पंजीकरण कराना अनिवार्य है।
विज्ञापन

किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य दिलाने के लिए प्रदेश सरकार गेहूं की सरकारी खरीद कराती है। जनपद में एक अप्रैल से गेहूं क्रय केंद्र खोले जा चुके हैं। शुक्रवार को रामपुर मनिहारान स्थित नवीन मंडी परिसर में खुले खाद्य विभाग के क्रय केंद्र पर ग्राम जगरौली निवासी नरेश सैनी ने इस सीजन में सबसे पहले साढे़ छह क्विंटल गेहूं की बिक्री की। अभी जनपद में गेहूं कटाई के कार्य में तेजी नहीं आई है। इस बार सरकार ने 2015 रुपये प्रति क्विंटल गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित किया है। गत सीजन में जनपद के 98 क्रय केंद्रों पर 32447 किसानों से 108657 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया था।
पंजीकरण अनिवार्य
सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं बेचने वाले किसानों के लिए पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। पंजीकरण कराने के लिए इस बार ओटीपी की व्यवस्था की गई है। ओटीपी एमएमएस के माध्यम से पंजीकरण कराने वाले किसान के मोबाइल पर आएगा। जिसे भरकर पंजीकरण की प्रक्रिया पूर्ण होगी। जिन किसानों ने धान बेचने के लिए पंजीकरण कराया है, उनके लिए दोबारा पंजीकरण कराने की आवश्यकता नहीं होगी। लेकिन उन्हें अपना पंजीकरण संशोधित कराना होगा।
विज्ञापन

इस सीजन में पहली गेहूं खरीद शुक्रवार को हुई। रामपुर मनिहारान स्थित क्रय केंद्र पर ग्राम जगरौली के किसान नरेश सैनी ने साढे़ छह क्विंटल गेहूं बेचा। सभी क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद के लिए तमाम व्यवस्थाएं चाक चौबंद हैं। - संजीव राय, जिला खाद्य विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें