फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगलवार को शहर में रहेगी साप्ताहिक बंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बाजारों की साप्ताहिक बंदी रविवार के स्थान पर पूर्व निर्धारित स्थानीय व्यवस्था के अनुरूप किए जाने के निर्देश दिए हैं। अब सहारनपुर शहर में मंगलवार को ही साप्ताहिक बंदी रहेगी। उधर, शनिवार को महानगर में लॉकडाउन जैसा असर दिखा। बाजार और सड़कों पर भीड़ नजर नहीं आई।
विज्ञापन

उधर, जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है कि कंटेनमेंट जोन को छोड़कर अन्य स्थानों पर सभी होटल एवं रेस्टोरेंट के संचालन शासन के निर्देशों के अनुसार किया जाएगा। तहसील दिवस एवं थाना दिवस का आयोजन भी समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार होगा। डीएम ने कहा है कि कंटेनमेंट जोन को छोड़कर शेष स्थानों पर मॉल, होटल, रेस्टोरेंट खोले जा सकते हैं। इन्हें सीसीटीवी कैमरे चालू रखने होंगे। एल्कोहल युक्त सैनिटाइजर का प्रयोग किया जाए। बिना कोरोना लक्षण वाले व्यक्तियों को ही परिसर में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराना अनिवार्य होगा। वाहनों के स्टेयरिंग, दरवाजों के हैण्डिल, चाभी आदि को कीटाणु रहित कर लिया जाए। फूड कोर्ट एवं रेस्टोरेंट्स में कुल क्षमता के 50 प्रतिशत से अधिक व्यक्तियों को बैठने की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने कहा कि निर्धारित दिशा निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन कराया जाएगा। दिशा निर्देशों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें