फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरा बना नहीं और धंसने लगा नेशनल हाईवे

विज्ञापन
पुल के नीचे से हटी पत्थरों की पैचिंग - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सरसावा। रुड़की पंचकूला नेशनल हाईवे 73 को बनाने का कार्य चल रहा है। नया हाईवे यमुना नदी के ऊपर बने नए पुल के पास धंस गया। जिसके कारण पुल से वाहनों का आवागमन बंद कर दिया। पुल की मरम्मत की जा रही है।
विज्ञापन

बता दें कि राष्ट्रीय राजमार्ग विकास प्राधिकरण ने रुड़की पंचकूला राष्ट्रीय राजमार्ग 73 का उच्चीकरण किया है। जिसके तहत सरसावा के समीप एक नए बाईपास का निर्माण कराया जा रहा है। पहले के राजमार्ग को दो लेन से बढ़ाकर चार लेन कर दिया है। नए राजमार्ग पर आवागमन के लिए यमुना नदी के ऊपर एक नए पुल का निर्माण भी कराया गया है। लेकिन दो दिन पहले नये पुल को हाईवे से जोड़ने वाली सड़क के बीच दो इंच का फासला बन गया। लोगों की शिकायत पर निर्माण कंपनी को जानकारी मिली तो इंजीनियरों ने पाया कि पुल को जोड़ने वाली सड़क धंस गई है। बताया जा रहा है कि हाईवे को सपोर्ट के लिए पुल के नीचे मिट्टी का टीला बनाकर पत्थरों की पेचिंग की गई थी। जो बरसात के पानी के साथ सामग्री बह गई। जिसके कारण सड़क धंस गई। कंपनी के कर्मियों ने पुल पर आवागमन रोककर जब सड़क की खुदाई की तो पाया कि सड़क सपोर्ट हटने के कारण पांच फुट नीचे धंस चुकी थी। इस संबंध में जब निर्माण कंपनी के अधिकारियों से जानकारी करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।

पुल के नीचे से हटी पत्थरों की पैचिंग- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें