फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur Weather: चार डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान, हाड़ कंपा रही ये सर्दी, सुबह छाया रहा घना कोहरा

Wed, 03 Jan 2024 07:14 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

Saharanpur Weather : सहारनपुर में सर्दी का सितम बढ़ता जा रहा है। जिले में बुधवार को न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा।
विज्ञापन
सहारनपुर में सर्दी बढ़ी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सर्दी लोगों के हाड़ कंपा रही है। सहारनपुर में मंगलवार को हल्की धूप निकलने के बाद बुधवार की सुबह फिर से घना कोहरा छाया रहा। हवा चलने के कारण तापमान में गिरावट रही। न्यूनतम तापमान अभी तक के न्यूनतम स्तर चार डिग्री सेल्सियस पर आ गया। जिसके कारण बुधवार इस सीजन का अभी तक का सबसे सर्द दिन दर्ज किया गया। दोपहर के बाद हल्की धूप निकलने से लोगों को थोड़ी राहत मिली, लेकिन शाम होते ही फिर से सर्दी का असर बढ़ गया।

विज्ञापन


सुबह घने कोहरे के कारण लोगों को सड़कों पर आवागमन में परेशानी रही। देहात क्षेत्र में दृश्यता 20 मीटर तक रही, जिसकी वजह से दिन होने के बावजूद वाहन लाइट जलाकर धीमी गति से चलते नजर आए। कोहरे के साथ हल्की हवा चलने से भी सर्दी का असर अधिक रहा। इसकी वजह से जो न्यूनतम तापमान मंगलवार को पांच डिग्री सेल्सियस था वह गिरकर चार पर आ गया। 

वहीं, अधिकतम तापमान भी जो मंगलवार को 18.1 डिग्री सेल्सियस था वह गिरकर 17.5 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में सुबह के समय घना कोहरा आने और दिन में हल्की धूप निकलने का अनुमान जताया है, साथ ही आगामी दिनों में सर्दी के और बढ़ने की आशंका जताई है।

यह भी पढ़ें: Meerut: स्कूल ले जाने के बहाने छात्रा से जंगल में ले जाकर दुष्कर्म, कंकरखेड़ा में मासूम से दादा ने की दरिंदगी
विज्ञापन

शाम होते ही बाजारों में छंट रही भीड़
सर्दी का असर बाजार पर भी पड़ रहा है। ज्यादातर ग्राहक दोपहर के समय बाजार पहुंच रहे हैं, लेकिन शाम होते ही बाजारों से ग्राहकों की भीड़ छंट रही है। इसे व्यापारी भी मायूस हैं। हालांकि, गर्म कपड़ों, जूतों, मोजों का बाजार गर्म है। लोग ब्रांडेड कपड़ों से लेकर सड़कों किनारे सेल में बिकने वाले कपड़ों की जमकर खरीदारी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Weather Update: पश्चिमी यूपी में महसूस हो रही मनाली की ठंड, रात में सुकून न दिन में चैन, अगले पांच दिन मुश्किल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें