रामपुर मनिहारान। नगर पंचायत की पेयजल व्यवस्था की पाइप लाइन कस्बे के मेन बाजार में लीकेज हो गई। इसके कारण अधिकतर मोहल्लों में पानी की सप्लाई बंद कर दी गई। इससे लोगों को बड़ी दिक्क़तों का सामना करना पड़ा रहा है।
देवबंद रोड स्थित पानी की टंकी से कस्बे को पेयजल आपूर्ति नगर पंचायत द्वारा दी जाती है। यह पाइप लाइन कस्बे के मेन बाजार में लीकेज होने के कारण लोगों के घरों में पानी नहीं मिल पा रहा है। इससे उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कस्बे के मेन बाजार में लीकेज होने से कर्मचारियों द्वारा पाइप ठीक करने के लिए निकाली गई मिट्टी से बाजार में आने-जाने वाले लोगों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इससे कस्बे की पेयजल व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित है। नगर पंचायत लिपिक रोहित चौहान का कहना है कि एक लीकेज को ठीक कर दिया गया था। तभी दूसरा लीकेज हो गया। बाजार में लीकेज होने के कारण टंकी से कस्बे की पेयजल आपूर्ति बंद कर दी गई है। जबकि कुछ मोहल्लों में लगे पंप से पानी की सप्लाई दी जा रही है। बुधवार तक लिकेज ठीक होने की संभावना है।