सहारनपुर में बरसात के बाद पुलिस लाइन में हुआ जलभराव
- फोटो : SAHARANPUR
- सर्दी भी बढ़ी, अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा, 46 एमएम हुई बारिश
अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर। जनपद में दूसरे दिन भी बारिश जारी रही। दोपहर से पहले झमाझम बारिश ने जन और जीवन को प्रभावित किया। शहर में जगह-जगह जलभराव और कीचड़ से राहगीरों को परेशानी हुई। इसके अलावा शीत लहर के चलने से अधिकतम तापमान और कम हो गया, जिसकी वजह से लोगों को सर्दी से राहत नहीं मिल सकी। ऐसे में ठिठुरन भी लगातार बढ़ रही है। शुक्रवार को जनपद में 46 एमएम बारिश दर्ज की गई।
बृहस्पतिवार को दिन के साथ ही रात में भी बारिश होती रही। शुक्रवार की सुबह जब लोग उठे तो बारिश हो रही थी। दोपहर 12 बजे तक हुई बारिश से शहर की कईं सड़कें और मोहल्ले जलमग्न हो गए। पुलिस लाइन, एसएसपी दफ्तर परिसर, दिल्ली रोड पर ऑफिसर्स कॉलोनी के ठीक सामने जलभराव रहा। निर्माणाधीन स्मार्ट रोड पर घंटाघर से कोर्ट रोड पुल तक जलभराव रहा। दुकानों के सामने पानी भरा होने से दुकानदारों और ग्राहकों को परेशानी हुई। इसी तरह रेलवे रोड पर भी जगह-जगह जलभराव रहा। जनमंच को जाने वाले मार्ग पर सड़क खोदकर छोड़े जाने की वजह से कीचड़ रहा, जिसकी वजह से दुपहिया वाहन चालकों खासकर पद यात्रियों को परेशानी हुई। दिल्ली रोड स्थित हसनपुर के नीचले क्षेत्र में आईटीसी रोड की साइड जलभराव रहा। इतना ही नहीं, पुलिस लाइन में भी भारी जलभराव रहा। इसके अलावा शहर को जलभराव से निजात दिलाने की जिम्मेदारी संभाल रहे नगर निगम परिसर में स्टेडियम के साइड के गेट पर भारी जलभराव रहा, जिससे निगम में आने वाले फरियादियों को परेशानी हुई। उधर, बारिश के साथ तेज हवाएं चलने से सर्दी का असर देखने को मिला। न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान के बीच मात्र 2.8 डिग्री सेल्सियस का अंतर रहा, जिसकी वजह से लोगों को सर्दी से राहत नहीं मिल सकी। द