फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में चौकीदार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
-- परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। गिल कॉलोनी में निर्माणाधीन मकान की चौकीदारी करने वाले व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, जिसको लेकर कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

थाना जनकपुरी क्षेत्र के गांव जमालपुर निवासी रमेश कुमार (60) गिल कॉलोनी में बन रहे मकान की दो माह से चौकीदारी कर रहा था। मकान मालिक ने उसको नौकरी पर रखा था। मंगलवार की शाम रोजाना की तरह मजदूर काम निपटाकर चले गए। बुधवार की सुबह जब मजदूर काम करने आए तो रमेश चारपाई पर मृत अवस्था में पड़ा मिला, लेकिन उसके शरीर पर कहीं भी चोट के निशान नहीं थे। पता लगते ही परिजनों कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी पुष्पा सहित परिवार के लोग और मकान मालिक मौके पर पहुंच गए। पत्नी ने रमेश की हत्या किए जाने का शक जाहिर किया। इसी को लेकर कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। एसपी सिटी राजेश कुमार का कहना है कि शुरूआती जांच में लग रहा है कि हार्टअटैक की वजह से रमेश की मौत हुई है। बाकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें