फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमआरएफ सेंटर पर निस्तारित होगा पांच वार्डों का कूड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। गंदगी और दुर्गंध के रूप में पहचान बना चुका कमेला क्षेत्र अब सुंदर और स्वच्छ नजर आएगा। इसके लिए नगर निगम ने एमआरएफ (मैटीरियल रिकवरी फैसिलिटी) सेंटर की शुरुआत की है। इसमें एक नहीं, बल्कि पांच वार्डों से निकलने वाले कचरे को निस्तारित किया जाएगा।
विज्ञापन

नगर निगम की मंशा है कि कचरे को वार्डों में ही निस्तारित किया जाए। इसके लिए नगर निगम लगातार एमआरफ सेंटरों की संख्या बढ़ा रहा है। निगम ने एमआरएफ सेंटर बनाने की शुरुआत दो वर्ष पहले की थी। वर्तमान में शहर में 11 एमआरएफ सेंटर चल रहे हैं, जिनमें दस पुराने हैं, और एक हाल ही में वार्ड 65 की कमेला कॉलोनी में शुरू कर दिया गया है। एमआरएफ सेंटरों पर रिसाइकिल होने वाली सामग्री जैसे प्लास्टिक, लोहा और कांच आदि को कचरे से अलग किया जा रहा है, जिसे बेचकर निगम कमाई भी कर रहा है। साथ ही सूखे कचरे को अलग किया जा रहा है, जबकि गीले कचरे को कंपोस्टर के जरिए खाद बनाई जा रही है। कमेला क्षेत्र में शुरू किए गए एमआरएफ सेंटर पर केवल एक वार्ड नहीं, बल्कि वार्ड संख्या 57, 63, 64, 65 और 68 का कचरा भी निस्तारित होगा।
पशु अवशेष के लिए अलग जगह
कमेला क्षेत्र में पशु कटान होता है, जिससे निकलने वाले पेटा और अन्य अनुपयोगी अवशेष खुले में पड़े रहते हैं। अब नगर निगम पेटा आदि अवशेषों के लिए अलग से जगह चिह्नित कर रहा है, जिसकी चारदीवारी की जाएगी, जिसमें उसे निस्तारित किया जाएगा। इससे यह होगा कि पशुओं के अवशेष जगह-जगह बिखरकर गंदगी नहीं फैलाएंगे।
विज्ञापन

एमआरएफ सेंटरों ने नगर निगम के कचरे की समस्या को काफी हद तक कम किया है। कमेला क्षेत्र में एमआरएफ सेंटर शुरू किया गया है, जिस पर पांच वार्डों का कचरा निस्तारित होगा। एमआरएफ सेंटरों की संख्या और बढ़ाने की योजना है। नगर निगम की कोशिश है कि कचरा वार्डों में ही निस्तारित हो।
विज्ञापन

- डॉ. कुनाल जैन, नगर स्वास्थ्य अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें