फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिनी ओलंपिक में जुटेंगे कई राज्यों के खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जनपद में 11 अप्रैल से होने वाले मिनी ओलंपिक में देश के कई राज्यों के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। मिनी ओलंपिक का आयोजन जिला ओलंपिक संघ और जेवी जैन कॉलेज संयुक्त रूप से करा रहे हैं। यह जानकारी शनिवार को जेवी जैन कॉलेज में आयोजकों ने पत्रकारों को दी।
विज्ञापन

जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष एवं नगर विधायक संजय गर्ग ने बताया कि मिनी ओलंपिक में बैडमिंटन के लिए मनीष कुमार और अंशुल कुमार, वालीबॉल के लिए मुस्तकीम अंसारी, बॉडी बिल्डिंग के लिए गौरव कपिल, खोखो के लिए नीतू सैनी, टेबिल टेनिस के लिए अलंकार किशोर, लॉन टेनिस के लिए गुलशन, हैंडबॉल के लिए लाल धर्मेंद्र प्रताप, कबड्डी के लिए सुनील कुमार, शतरंज के लिए डॉ. हरवीर चौधरी, बास्केटबॉल के लिए आकांक्षा और सरिता तथा योगा के लिए निशा धीमान को संयोजक बनाया गया है। पत्रकार वार्ता में प्राचार्य डॉ. वकुल बंसल, जिला ओलंपिक संघ के सचिव डॉ. एके गुप्ता, डॉ. हरवीर चौधरी, डॉ. हरिओम गुप्ता, डॉ. पंकज गुप्ता, नीशू राणा, मोनिका शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें