फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्ड 15 को सबसे पहले बनाया जाएगा कार्बन न्यूट्रल - नगरायुक्त

विज्ञापन
शहर के भटियारी बाग रेलवे कालोनी में पौधरोपण करते नगरायुक्त, रेलवे अधिकारी और क्षेत्रीय पार्षद - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। महानगर को कार्बन न्यूट्रल बनाने के लिए रेलवे कर्मचारियों ने भी भागेदारी करते हुए बुधवार को रेलवे कॉलोनी भटियारी बाग में ठंडी सड़क क्षेत्र में पौधरोपण किया। इस दौरान नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि क्षेत्रीय पार्षद और रेलवे के सहयोग से वृहद पौधरोपण कर वार्ड 15 को सबसे पहले ग्रीन जोन में तब्दील कर कार्बन न्यूट्रल बनाया जाएगा।
विज्ञापन

अभियान के तहत बुधवार को वार्ड 15 के पार्षद चरणजीत सिंह निक्कू के संयोजन में भटियारी बाग रेलवे कॉलोनी में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह, रेलवे के सीनियर सेक्शन ऑफिसर पंकज कुमार, उत्तर रेलवे मजदूर यूनियन के अध्यक्ष शशि कुमार, सचिव व लोको इंस्पेक्टर रामप्रीत व संजीव धीरज के अलावा राजऋषि पर्यावरण समिति की अध्यक्ष सुषमा बजाज, डॉ. वीरेंद्र आजम आदि ने ठंडी सड़क स्थित पार्क में पौधरोपण किया।
पार्षद चंद्रजीत सिंह निक्कू ने नगरायुक्त को बताया लकड़ी के रेलवे पुल से सेंट मेरी स्कूल की ओर जाने वाली सड़क पर दोनों ओर इतने घने पेड़ थे कि ब्रिटिश काल में इसे ठंडी सड़क कहा जाता था। इस सड़क पर अंग्रेज अफसर सुबह-शाम टहलते थे। रास्ते के दोनों तरफ अंग्रेज अफसरों के बंगले थे और आम हिंदुस्तानी का इस सड़क पर आना प्रतिबंधित था। नगरायुक्त ने कहा कि इस वार्ड को पेड़ों से आच्छादित कर महानगर का सबसे पहला कार्बन न्यूट्रल वार्ड बनाया जाएगा। ठंडी सड़क पहले से ज्यादा ताजी हवादार और ठंडी होगी। उन्होंने कहा पौधरोपण से ही हम वायुमंडल को कार्बन न्यूट्रल कर कोरोना जैसी महामारी से जंग जीत सकते हैं। इसमें प्रदीप शर्मा, बलजीत जायसवाल, योगराज सैनी, सुनील शर्मा, अश्विनी मिंटा, संजय सिंह, मोहित गोयल, राहुल, विकास शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें