बेहट (सहारनपुर)।
मंगलवार की रात में गंदेवड़-रायेपुर सड़क मार्ग पर बेकाबू सेंट्रो कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार दो लोगों की मौत हो गई। चालक कार को मौके पर ही छोड़कर भाग गया। सूचना मिलने पर यूपी-112 पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
हादसा मंगलवार की रात में थाना मिर्जापुर क्षेत्र में रायेपुर विद्युत उपकेंद्र के पास हुआ। सिकंदरपुर गांव निवासी कुलदीप (25) पुत्र राजपाल और बलराज (50) पुत्र संगत सिंह बाइक पर अपने गांव जा रहे थे। रायेपुर विद्युत उपकेंद्र के पास सामने से सेंट्रो कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे कार के अगले हिस्से व बाइक के परखच्चे उड़ गए। हादसे में बाइक पर सवार कुलदीप और बलराज उछलकर सड़क गिर गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक कार को घटनास्थल पर ही छोड़कर भाग गया। राहगीरों की सूचना पर यूपी-112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी बेहट लेकर आई, जहां डॉक्टरों ने बलराज को मृत घोषित कर दिया, जबकि कुलदीप को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया। बुधवार को सुबह के समय कुलदीप ने भी जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया।
थाना मिर्जापुर के कार्यवाहक इंचार्ज एसएसआई सतीश कुमार ने बताया रात में मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी । शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा और कार कब्जे में ले ली। मृतकों के परिजनों की तरफ से तहरीर मिल गई है। रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
म्