फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने पर पकड़ा गया वांछित गोकश

विज्ञापन
शेखपुरा ​स्थित टायर फैक्ट्री में आग लगने के बाद  घायलों को बाहर लाती एंबुलेंस। 
विज्ञापन
साथ ही अंधरे का फायदा उठाकर भागा, पुलिस दे रही दबिश
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी

रामपुर मनिहारान। कल्लरपुर रजवहे की पटरी पर शनिवार रात पुलिस मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने के बाद वांछित गोकश पकड़ा गया, जबकि उसका साथी भागने में सफल रहा। पकड़ा गया गोकश नासिर कुरैशी सहारनपुर महानगर की ढोलीखाल का रहने वाला है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी नकुड़ अशोक सिसोदिया ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र नागर शनिवार की रात अपनी टीम के साथ कल्लरपुर के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान गांव कल्लरपुर की ओर से बाइक पर सवार दो व्यक्ति आते दिखाई दिए। संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम द्वारा टाॅर्च की रोशनी दिखाकर उन्हें रुकने का इशारा किया गया। रुकने की बजाय बाइक सवारों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और कल्लरपुर के जंगल की ओर भागने लगे। कुछ दूरी पर जाकर बदमाशों की बाइक फिसल कर गिर गई। बदमाशों ने फिर से पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से नासिर कुरैशी घायल हो गया। इस दौरान उसका साथी भागने में सफल रहा। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाश के पास से एक तमंचा, खोखा, तीन कारतूस और एक बाइक बरामद हुई है। नासिर कुरैशी रामपुर मनिहारान में दर्ज गोकशी के मुकदमे में वांछित चल रहा था। सीओ ने बताया कि मौके से भागे बदमाश की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बुजुर्ग ने लगाया रुपये हड़पने और धमकी देने का आरोप



सहारनपुर। नुमाइश कैंप निवासी वरिष्ठ नागरिक ब्रजमोहन अरोड़ा ने एक अन्य मामले में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि सुमित तोमर ने दो वर्ष पूर्व बीमार बच्चे का हवाला देकर उनसे 70 हजार उधार लिए, लेकिन तय समय में रकम वापस नहीं की। पीड़ित ने जब रुपये मांगे तो विपक्षी ने जान से मारने की धमकी दी। ब्रजमोहन ने बताया कि पहले 14 जुलाई 2025 को पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

शेखपुरा स्थित टायर फैक्ट्री में आग लगने के बाद  घायलों को बाहर लाती एंबुलेंस। 

शेखपुरा स्थित टायर फैक्ट्री में आग लगने के बाद  घायलों को बाहर लाती एंबुलेंस। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें