फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से निकाली नेज्जा की पदयात्रा

Mon, 12 Sep 2016 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद
विज्ञापन
देवबंद में गोगा जाहरवीर की छड़ी (नेजा) यात्रा निकालते श्री शिवेश्वर महादेव मंदिर समिति के सदस्य। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
देवीकुंड स्थित श्री गोगा जाहरवीर जी की म्हाड़ी पर रविवार को भव्य मेला आयोजित किया गया। इसमें नगर एवं देहात से बड़ी संख्या में पहुंचे भक्तों ने निशान और प्रसाद चढ़ाकर परिवार में सुख समृद्धि के लिए कामना की। 
विज्ञापन


श्री शिवेश्वर महादेव मंदिर समिति के तत्वावधान में छड़ी (नेज्जा) की पदयात्रा का उद्घाटन मुख्य अतिथि अधिवक्ता योगेंद्र कुमार ने किया। पदयात्रा मोहल्ला नयाबांस जाटव नगर से प्रारंभ  होकर तलहेड़ी चुंगी, जीटी रोड, एचएवी इंटर कॉलेज, श्री राधा वल्लभ मंदिर, पुरानी मुंसिफी गोगा म्हाड़ी पर पूजा अर्चना उपरांत सड़क मिश्रानी, श्री पंचायती ठाकुरद्वारा मंदिर शाहजीलाल से होती हुई गुग्घा म्हाडी देवीकुंड पर जाकर संपन्न हुई।

पदयात्रा में झांकियां एवं बैंडबाजे शामिल रहे। मेले में छड़ी और प्रसाद चढ़ाने के लिए देर शाम तक भक्तों का तांता लगा रहा है। इस दौरान म्हाड़ी स्थल पर आयोजित मेले का भी भक्तों ने खूूब आनंद उठाया। वहीं, नगर के लोगों द्वारा भंडारे का आयोजन भी किया गया। शिवेश्वर मंदिर समिति की ओर से मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न भेंट किया गया।
विज्ञापन


इस अवसर पर रामसिंह, जोगेंद्र कुमार जाटव, ईश्वर चंद जाटव, भरत सिंह जाटव, राजकुमार जाटव, कीर्ति भूषण उर्फ राजु यादव, संयोजक गोपीचंद, बिरमदत्त, यशपाल, विनोद, जयप्रकाश आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें