फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाह री पुलिसः चुनावी माहौल में भी ड्यूटी से नदारद

Mon, 13 Nov 2017 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
बंद पड़ी पुलिस चौकी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में निकाय चुनाव की प्रक्रिया चल रही है, पुलिस-प्रशासन माहौल खराब करने वालों पर नजर रखने का दावा कर रहा है। उधर, हालात कुछ ओर ही नजर आ रहे है। चुनावी मौसम में शहर की पुलिस चौकियों का बुरा हाल है।
विज्ञापन


रविवार को अमर उजाला ने महानगर की चौकियों की पड़ताल की तो चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई। कई पुलिस चौकियों पर ताले लगे मिले तो कई पर पुलिसकर्मी ड्यूटी से गायब मिले।

ऐसे में चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था भगवान भरोसे नजर आई। एसएसपी बबलू कुमार का कहना है कि ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


सहारनपुर। मल्हीपुर रोड स्थित कोतवाली सदर बाजार की आवास-विकास चौकी पर ताला लगा मिला। आसपास रहने वाले लोगों ने बताया कि चौकी पिछले कई दिनों से बंद पड़ी है। चौकी पर कभी भी पुलिसकर्मी नहीं आते हैं। ऐसे में उनको असुरक्षा की भावना रहती है। 

 सिविल पुलिस लाइन चौकी पर भी ताले लगे मिले। चौकी के पास में ही कलक्ट्रेट, डीआईजी आफिस है। कुछ दूरी पर मंडलायुक्त आवास और आफिसर कॉलोनी है। इस चौकी के ठीक सामने दो वर्ष पूर्व चोरों ने एक मोबाइल फोन शॉप को निशाना बनाते हुए 30 लाख रुपये की चोरी की थी। 

सहारनपुर। जनकपुरी थाना क्षेत्र की जिला अस्पताल पुलिस चौकी पर भी पुलिसकर्मी गायब मिले। यह चौकी जिला अस्पताल की इमरजेंसी के बराबर में रैन बसेरे में चल रही है।

आए दिन अस्पताल में विवाद होने के मामले सामने आते रहते हैं, लेकिन चौकी पर कभी पुलिसकर्मी तैनात नहीं मिलते है। अधिकारी कहते हैं कि जिला अस्पताल प्रशासन द्वारा चौकी का भवन बनाने लिए जगह नहीं दी जा रही है। इस कारण पुलिसकर्मियों के लिए बैठने की जगह नहीं है। पांच पूर्व जिला अस्पताल चौकी बनाई गई थी। 

सहारनपुर। कोतवाली मंडी क्षेत्र की शाहबेलोल पुलिस चौकी पर कई  महीनों से ताला लगा हुआ है। घनी आबादी वाला क्षेत्र होने के कारण यह चौकी अति महत्वपूर्ण है। चौकी बंद पड़ी होने से क्षेत्र के लोग भी परेशान है। 

 कोतवाली सदर बाजार की चौकी खलासी लाइन में पुलिसकर्मी ड्यूटी पर नहीं मिले। चौकी परिसर में एक व्यक्ति बैठा हुआ नजर आया। आसपास के लोगों ने बताया कि चौकी से अक्सर पुलिसकर्मी नदारद रहते हैं। उन्हें कोई शिकायत करनी होती है तो कोतवाली सदर बाजार ही जाना पड़ता है। 

सहारनपुर। कोर्ट रोड स्थित चौकी चंद्रनगर पर भी पुलिसकर्मी ड्यूटी से  गायब मिले। वीआईपी क्षेत्र होने के बावजूद चौकी से अक्सर पुलिसकर्मी  नदारद रहते हैं। आसपास के दुकानदारों का कहना है चौकी अक्सर दिन-रात खाली पड़ी रहती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें