सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागी पुरस्कृत
देवबंद। महाराजा अग्रसेन महिला मंडल समिति द्वारा 5 नवंबर को आयोजित की गई सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के प्रतियोगियों को पुरस्कार वितरण किया गया। प्रतियोगिता में केएल जनता इंटर कॉलेज के छात्र राहुल श्रीवास्तव को प्रथम, मेपल्स एकेडमी के राम त्यागी को द्वितीय और श्रीराम कृष्ण योगाश्रम इंटर कॉलेज के उदय को तृतीय पुरस्कार दिया गया। इनके अलावा भिन्न-भिन्न स्कूलों के 20 छात्रों को सांत्वना पुरस्कार भी दिए गए। समारोह में अध्यक्ष अरुण अग्रवाल, सुमन सिंघल, अर्पना अग्रवाल, देवीदयाल शर्मा और नीरज बंसल ने विचार रखे। इस मौके पर रचना कंसल, रीटा अग्रवाल, सुधा गुप्ता, पूनम सिंघल, रेणु गोयल, कमलेश अग्रवाल, सीमा कंसल, अर्चना तायल, चित्रा सिंघल आदि रहे।
अस्पताल में 103 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण
देवबंद। मोहल्ला पठानपुरा स्थित घास मंडी में हनीफ हास्पिटल का उद्घाटन रविवार को जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मौ. माजिद ने किया। इस अवसर पर अस्पताल में नि:शुल्क मेडिकल कैंप आयोजित किया गया। इसमें चिकित्सकों ने 103 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। कार्यक्रम में माजिद ने कहा कि महंगाई के इस दौर में गरीबों और असहाय लोगों नि:शुल्क एवं रियायती दरों पर स्वास्थ्य सुविधा देना न सिर्फ मानवता है बल्कि सबाब का काम भी है। कैंप में डॉ. एस. राज गोपालन, डॉ. जी.बी. लाल, डॉ. नफीस अहमद और मौ. सुहेल ने अपनी सेवाएं दी। ट्रस्ट चेयरमैन मजहर जब्बार ने बताया कि अस्पताल में हड्डी, एक्स-रे और एंबुलेंस की सुविधा भी मरीजों को दी जाएगी। इस मौके पर एडवोकेट नसीम अंसारी, तहसीन खां, डॉ. शब्बीर करीमी, अनिल तंवर, सैयद इशा रजा, रिजवान उलहक, रिजवान कासमी, सुरेंद्र सिंघल, फैसल नूर, हाजी रिहान उलहक, मेहंदी हसन, फहीम आलम आदि रहे।