फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा के बीच होगा मतदान

विज्ञापन
चुनाव के मद्देनजर पुल बल के साथ पैदल गश्त करते एसएसपी आकाश तोमर व एसपी सिटी राजेश कुमार - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। विधानसभा चुनाव को लेकर 14 फरवरी को होने वाले मतदान के मद्देनजर पुलिस ने सुरक्षा की तैयारी पूरी कर ली है। चप्पे-चप्पे पर अर्द्धसैनिक बलों के जवान और पुलिस फोर्स तैनात रहेगी। इसके साथ ही कई जगहों पर ड्रोन कैमरों से भी नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन

मतदान वाले दिन सोमवार को जनपद की हरियाणा, उत्तराखंड और हिमाचल सीमा पर कड़ी चौकसी रहेगी। यहां पर पुलिस की विशेष 14 टीमें बैरिकेडिंग कर चेकिंग अभियान चलाएंगी। इसके अलावा संवेदनशील व अति संवेदनशील मतदान केंद्रों और इलाकों पर अतिरिक्त फोर्स तैनात होगी। इसके अलावा मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पुलिस की खास नजर रहेगी। पुलिस लाइन में बनाए कंट्रोल रूम में पुलिस टीमें पल-पल का अपडेट देती रहेंगी। इसके अलाव पुलिस ने पिछले दिनों विशेष अभियान चलाकर बड़ी संख्या में निरोधात्मक कार्रवाई की है। इसके अलाव गुंडाएक्ट व गैंगस्टर भी लगाई गई। संवेदनशील व अति संवेदनशील इलाके व मतदान केंद्र भी चिह्नित किए गए हैं।
इतना फोर्स रहेगा तैनात
-- 40 अर्द्धसैनिकों बलों की कंपनी
-- पांच कंपनी पीएसी
-- 983 निरीक्षक, 1200 उपनिरीक्षक
-- 6500 कांस्टेबल, 5299 होमगार्ड,
-- 500 चौकीदार, 15 सीओ रहेंगे तैनात
-- कई आईपीएस अधिकारी लेते रहेंगे जायजा
-- 60337 शरारती तत्वों पर हुई निरोधात्मक कार्रवाई
-- 111 आरोपियों पर गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई
-- 86 आरोपियों पर गैंगस्टर लगी
-- 54 संवेदनशील मतदान केंद्र चिह्नित किए
-- 6759 लीटर अवैध शराब बरामद की
-- 1294 किलो मादक पदार्थ बरामद किया
-- 555900 रुपये नकदी बरामद की
-- 15500 लाइसेंसी शस्त्र बरामद किए
-- नौ अवैध हथियारों की फैक्टरी पकड़ी
-- अभियान चलाकर 400 अवैध शस्त्र पकड़े
एक नजर में मतदान केंद्र, मतदेय स्थल, सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेट
विधानसभा --- मतदान केंद्र -- मतदेय स्थल -- सेक्टर मजिस्ट्रेट -- जोनल मजिस्ट्रेट
बेहट ---------------- 216 ------------- 439 ------------- 37 ----------------- 03
नकुड ----------------- 225 ------------- 421-------------- 34 ----------------- 03
सहारनपुर नगर ------ 109 ------------- 477 ------------- 21 ----------------- 03
सहारनपुर ------------- 190 ------------ 396 ------------- 23 ------------------ 03
देवबंद ---------------- 177 ------------- 400 ------------- 36 -----------------03
रामपुर मनिहारान ---- 179 ------------- 364 ------------- 28 ---------------- 03
गंगोह ------------------ 212 ------------ 453 ------------- 37 ---------------- 04
योग ------------------- 1308 ----------- 2950 ----------- 219 --------------- 22
सुरक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ड्यूटी में लगे सभी पुलिसकर्मियों को एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं। किसी ने अगर कानून व्यवस्था खराब करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। -आकाश तोमर, एसएसपी

कोषागार का निरीक्षण करते एसएसपी- फोटो : SAHARANPUR

पुलिस लाइन से रोड़वेज बस चुनावी डियूटी पर रवाना होते पुलिस कर्मी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें