फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाताओं को अपने पक्ष में साधने को कर रहे लुभावने वायदे

विज्ञापन
मुकेश चौधरी भाजपा प्रत्याशी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
नकुड़/सहारनपुर। विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए आज शाम चुनाव प्रचार थम जाएगा। आखिरी दिन प्रत्याशियों ने अपने पक्ष में मतदाताओं को साधने के लिए पूरी ताकत लगा दी है। नकुड़ विधानसभा क्षेत्र में चार बार के विधायक सपा रालोद गठबंधन प्रत्याशी डॉ. धर्म सिंह सैनी जहां अपने विकास कार्यों के बूते ताल ठोंक रहे हैं वहीं भाजपा प्रत्याशी मुकेश चौधरी भाजपा के सुशासन, बसपा प्रत्याशी साहिल खान और कांग्रेस प्रत्याशी रणधीर सिंह चौहान भी जनता के दुख सुख में लगातार खड़े होने का हवाला देकर मतदाताओं को अपने-अपने पक्ष में साधने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

भाजपा ने दिया सबका साथ सबका विकास: मुकेश चौधरी
सवाल: जनता आपको वोट क्यों दे?
जवाब: केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार ने सबका साथ सबका विकास के तहत काम करते हुए सभी वर्गों को लाभ पहुंचाया है। गुंडागर्दी पर अंकुश लगा है। मैं खुद भी जनता से जुड़ा हूं।
सवाल: चुनाव लड़ने का आपका एजेंडा क्या है?
जवाब: जनसेवा मेरा मुख्य एजेंडा है। भाईचारा कायम रख कर बिना भेदभाव के चहुंमुखी विकास कराना प्राथमिकता होगी।
सवाल: विधानसभा क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या क्या है?
जवाब: सबसे बड़ी समस्या क्षेत्र का विकास न होना है। पिछले बीस सालों में दल बदल-बदल कर विकास के झूठे वायदे कर जनता को ठगा जा रहा है।
सवाल: आपको इस बार विधायक बनने का मौका मिला, तो कौन सा कार्य पहले करेंगे?
जवाब: नकुड़ व सरसावा में बस अड्डे की स्थापना, चिलकाना में डिग्री कॉलेज, सौंधेबांस में पुल का निर्माण, अघ्याना में प्रस्तावित स्टेडियम का निर्माण, गरीबों को आवास व छात्रों के लिए लाइब्रेरी की स्थापना।
विज्ञापन

सवाल: आप महिलाओं और युवाओं के उत्थान के लिए कौन से कार्य करेंगे?
जवाब: डिग्री कॉलेज का निर्माण व रोजगार हेतु उद्योग स्थापित, स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को उनके व्यापार में उचित मदद दिलाई जाएगी।
दो दशक से कर रहा हूं जनता की सेवा: डॉ. धर्म सिंह सैनी
सवाल: जनता आपको दुबारा वोट क्यों दे?
जवाब: विगत दो दशक से नकुड़ की जनता की सेवा कर रहा हूं। हमेशा भाईचारे को बनाए रखा।
सवाल: चुनाव लड़ने का आपका एजेंडा क्या है?
जवाब: मेरा चुनाव लड़ने का एजेंडा हमेशा से ही क्षेत्र का विकास कराना और भाईचारा कायम रखना ही रहा है।
सवाल: विधानसभा क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या क्या है?
जवाब: मैंने पिछले बीस वर्षों में क्षेत्र की विभिन्न गंभीर समस्याओं का समाधान कराया है। अभी कुछ कार्य अधूरे हैं।
सवाल:.आपको इस बार विधायक बनने का मौका मिला, तो कौन सा कार्य पहले करेंगे?
जवाब: - गांव अघ्याना में राजकीय डिग्री कॉलेज का निर्माण कार्य अभी अधूरा है। इसी गांव में स्टेडियम का निर्माण कार्य पूरा होना है। नकुड़ व सरसावा में बस स्टैंड बनवाया जाएगा।
सवाल: आपका रिपोर्ट कार्ड क्या है?
जवाब: आजादी के बाद से अंधकार में जीवन व्यतीत कर रहे यमुना के उस पार यूपी के गांव ढिक्का टपरी में बिजली पहुंचाई, गांव अघ्याना में राजकीय डिग्री कालेज मंजूर कराया, कपूरी व कुतुबपुर में इंटर कॉलेज, पिलखनी में मेडिकल कॉलेज, बिडवी व सोराना में बिजलीघर, पुलों का निर्माण, नकुड़ व सरसावा सीएचसी में ऑक्सीजन प्लांट लगवाए।
जनता के सुख दुख में खड़ा हूं हर वक्त : रणधीर सिंह चौहान
सवाल: जनता आपको वोट क्यों दे?
जवाब: मैं स्थानीय निवासी हूं। जनता के बीच उनके दुख सुख में रात दिन खड़ा रहता हूं।
सवाल: चुनाव लड़ने का आपका एजेंडा क्या है?
जवाब: भाईचारा व एकता कायम कर क्षेत्र का सर्वांगीण विकास। अंतिम छोर तक के व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाएंगे।
सवाल: विधानसभा क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या क्या है?
जवाब: क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या विकास के नाम पर भेदभाव होता रहा है। पिछले बीस वर्षों से क्षेत्र का विकास न होकर केवल एक ही वर्ग का विकास हुआ है।
सवाल: आपको इस बार विधायक बनने का मौका मिला, तो कौन सा कार्य पहले करेंगे?
जवाब: सबको साथ लेकर विकास के नये आयाम स्थापित करने का काम किया जाएगा। शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार प्राथमिकता में रहेंगे।
सवाल: युवाओं के उत्थान के लिए कौन से कार्य प्राथमिकता पर रहेंगे?
जवाब: युवाओं के लिए उच्च शिक्षा संस्थानों की स्थापना, रोजगार के लिए उद्योग लगवाने का काम किया जाएगा।
---------------------------------------
लाखों रुपये की जॉब छोड़ आया सेवा करने : साहिल खान
सवाल: जनता आपको वोट क्यों दे?
जवाब: पिछले कई सालों से जनता के सुख दुख में साथ खड़ा हूं। कोरोना काल में खुद की जान की परवाह किए बिना हर जरूरतमंद के बीच पहुंचकर मदद करने का काम किया है। मेरे पिता खालिद खान ने पालिका चेयरमैन रहते हुए रिकार्ड विकास कार्य कराये हैं।
सवाल: चुनाव लड़ने का आपका एजेंडा क्या है?
जवाब: जनता कि सेवा करना चाहता हूं । यही कारण है कि मैं लाखों रुपये प्रतिमाह की जॉब छोड़ कर राजनीति में आया हूं।
सवाल: विधानसभा क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या क्या है?
जवाब: नकुड़ विधानसभा क्षेत्र में समस्या ही समस्या है। आज तक किसी जनप्रतिनिधि ने समस्याओं का निराकरण कराने की कोशिश ही नहीं की। उच्च शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, आवागमन व रोजगार की कमी है।
सवाल:.आपको इस बार विधायक बनने का मौका मिला, तो कौन सा कार्य पहले करेंगे?
जवाब: शिक्षा, चिकित्सा, रोजगार व आवागमन के साधन उपलब्ध कराना मेरी प्राथमिकता रहेगी।
सवाल: आप महिलाओं और युवाओं के उत्थान के लिए कौन से कार्य प्राथमिकता पर करेंगे?
जवाब: उद्योग की स्थापना, महिलाओं की सुरक्षा और स्वावलंबी बनाने का काम किया जाएगा।

रणधीर चौहान कांग्रेस प्रत्याशी- फोटो : SAHARANPUR

साहिल खान बसपा प्रत्याशी- फोटो : SAHARANPUR

डा धर्म सिंह सैनी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें