सहारनपुर। जिला व्यापार मंडल और लोक कल्याण समिति के सदस्यों ने मतदान करने की शपथ ली। उन्होंने कहा कि मतदान करके ही लोकतंत्र को मजबूत बनाया जा सकता है।
गांधी पार्क में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष जिला व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष एवं लोक कल्याण समिति के सचिव शीतल टंडन ने मतदान करने की शपथ दिलवाई। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में सभी मतदाता अनिवार्य रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि वोट डालकर ही लोकतंत्र को सशक्त बनाया जा सकता है। कहा कि जिला व्यापार मंडल पिछले 20 दिनों से पूरे जनपद में व्यापार मंडल की विभिन्न इकाइयों, व्यापारिक एसोसिएशन के माध्यम से जनजागरण अभियान चला रहा है।
इस दौरान जिला महामंत्री रमेश अरोड़ा, जिला कोषाध्यक्ष राजीव अग्रवाल, जिला कर्नल संजय मिड्ढा, मुरली खन्ना, संजीव सचदेवा, सरदार मनमोहन सिंह, श्याम गुलाटी, बबलू जाटव, अतुल कुमार जैन, चिराग छाबड़ा, आशा जैन, नीलम छाबड़ा, चारू छाबड़ा, ब्रजभूषण गुलाटी, संगीता गुलाटी, महक छाबड़ा, नीरू गुलाटी, रूहानी गुलाटी, शिवकुमार आदि मौजूद रहे।