फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने आत्म सम्मान सुरक्षा के नाम पर किया वोट

विज्ञापन
नीलम राणा अनवरपुर बरौली - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। पंचायत चुनाव में आधी आबादी ने भी उत्साहपूर्वक भागेदारी कर अपना मतदान किया। महिलाओं का कहना था कि उन्होंने ऐसे प्रत्याशी को वोट किया है जो महिला को सम्मान और सुरक्षा देते हुए उन्हें आर्थिक रुप से मजबूत बनाने की दिशा में कार्य करे। निराश्रित महिलाओं और विधवाओं के लिए चलाई जा रही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को बिना किसी बिचौलिये के उन तक पहुंचाने का काम करे।
विज्ञापन

नागल के गांव बढे़डी कोली निवासी बबीता नोसरान ने कहा कि हमने ऐसे प्रत्याशी को वोट किया है जो नारी सम्मान की रक्षा करेगा। बेवजह चौराहों पर खड़े होने वाले आवारा तत्वों पर अंकुश लगाए। साथ ही युवाओं का अच्छा मार्गदर्शन कर उन्हें संस्कारवान बना गांव को आदर्श बनाने के लिए काम करे। वंचित समाज की महिलाओं तक सरकारी योजनाओं को बिना किसी बिचौलियें के पहुंचाएं।
ब्लाक साढ़ौली कदीम के गांव चकखीजरपुर निवासी दीपा रानी का कहना है कि उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए बढ़ावा देने वाले तथा ग्रामीणों के सुख दुख में साथ निभाने वाले प्रत्याशी के पक्ष में अपना मतदान किया है। बनने वाला प्रधान गांव को ओडीएफ कराने के साथ ही विधवा और निराश्रित महिलाओं को आर्थिक रुप से स्वावलंबी बनाने के लिए काम करे।
विज्ञापन

मुजफ्फराबाद विकासखंड के गांव अनवरपुर बरौली निवासी नीलम राणा का कहना है कि उन्होंने गांव के शिक्षित एवं विकास कराने वाले प्रत्याशी को वोट किया है। उन्हें उम्मीद है कि वह चुनाव जीतकर जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का काम करेंगे। प्रधान ऐसा होना चाहिए, जिसके एजेंडे में महिला हितों से जुड़े मुद्दे भी शामिल हों। ताकि गांव की आधी आबादी को भी सम्मान और सुरक्षा मिल सके।
शाकंभरी क्षेत्र के गांव समसपुर नौगांवा की 23 वर्षीय गृहणी रुचि चौहान ने बीएससी किया हुआ है। उनका कहना है कि ग्राम प्रधान विकास से हटकर भी कार्य करे। महिलाओं के उत्थान के लिए काम कराए। गांव में लड़कियों की पढ़ाई के लिए कम से कम इंटर तक कॉलेज बनवाए। गांव से तहसील मुख्यालय जाने के लिए साधन उपलब्ध कराए। बच्चों के लिए खेल मैदान और बुजुर्ग महिलाओं को आर्थिक सुरक्षा दिलाए।

दीपा रानी चकखिजरपुर- फोटो : SAHARANPUR

बबीता नौसरान बढेडी कोली- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें