सहारनपुर। मतदान के लिए वैसे तो मतदान केंद्रों पर सुबह से ही लाइन लग गई थी, लेकिन सर्वाधिक मतदान दोपहर के समय हुआ। सुबह के पहले दो घंटे में जिलेभर में 11.87 प्रतिशत मतदान हुआ था, जबकि 11 बजे तक 24.69 प्रतिशत पहुंच गया था। इस लिहाज से नौ से 11 बजे के बीच दो घंटे में
करीब 12.82 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं, 11 से एक बजे के बीच वाले दो घंटे में 12.79 प्रतिशत मतदान हुआ तो एक से तीन बजे के बीच दो घंटे में 14.46 प्रतिशत और तीन से पांच बजे के बीच दो घंटे में 12.33 प्रतिशत मतदान होने पर सायं पांच बजे तक कुल 64.27 प्रतिशत मतदान हो गया था। इससे साफ है कि दोपहर के एक से तीन बजे के बीच सर्वाधिक मतदान हुआ।
चार मतपत्र होने से लगा अधिक समय
सहारनपुर। मतदान के दौरान मतदाताओं को चार तरह के मतपत्र दिए गए। इनमें जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए अलग अलग मतपत्र मिला। एक मतदाता को मतदान करने में दो से तीन मिनट का समय लगा। इसी वजह से सुबह के समय लाइन लगने के बावजूद मतदान में अपेक्षित तेजी नहीं आ पाई। क्योंकि मतपत्र पर मुहर लगाने के बाद उन चारों मतपत्रों को मोड़कर मतपेटी में डालना पड़ा। हालांकि दोपहर के समय में मतदान काफी तेज गति से हुआ।
प्रत्येक दो घंटे में हुआ जिले में मतदान का प्रतिशत
-- सुबह नौ बजे तक -- 11.87
-- पूर्वाह्न 11 बजे तक -- 24.69
-- दोपहर 01 बजे तक -- 37.48
-- अपराह्न 03 बजे तक -- 51.94
-- सायं 05 बजे तक -- 64.27
-- सायं 06 बजे तक -- अपडेट होगा
गांव मुंडीखेड़ी में लगी मतदाताओं की कतार- फोटो : SAHARANPUR
गंगोह के नया कुंडा में लगी मतदाताओं की लाइन- फोटो : SAHARANPUR
रामपुर मनिहारान के शेरपुर में लाइन में लगे मतदाता- फोटो : SAHARANPUR