फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीरेंद्र कुमार मौर्य बने मां शाकंभरी विश्वविद्यालय के कुलसचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। शासन ने मां शाकंभरी विश्वविद्यालय सहारनपुर में कुलसचिव की नियुक्ति कर दी है। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के उप कुलसचिव रहे वीरेंद्र कुमार मौर्य को पदोन्नति के बाद यहां तैनाती दी गई है। उन्होंने कुलपति प्रोफेसर एचएस सिंह की उपस्थिति में लखनऊ से ही कार्यभार भी संभाल लिया है।
विज्ञापन

मां शाकंभरी विश्वविद्यालय सहारनपुर में आगामी सत्र से कक्षाओं के संचालन को लेकर शासन स्तर से तेजी से काम किया जा रहा है। विश्वविद्यालय का शिलान्यास दो दिसंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया था। शिलान्यास के 28 दिन बाद ही शासन ने चौधरी चरण सिंह के प्रोफेसर रहे एचएस सिंह को कुलपति बनाया था। कार्यभार गृहण करने के बाद वह चार दिन पहले ही विश्वविद्यालय स्थल का भ्रमण कर भी कर चुके हैं। अभी तक प्रशासनिक भवन या शैक्षिक भवन तैयार नहीं हैं, साथ ही कुलपति के रहने की व्यवस्था भी नहीं है। ऐसे में वह सप्ताह में तीन दिन सहारनपुर आकर काम किया करेंगे। अब शासन ने वीरेंद्र कुमार मौर्य के रूप में विश्वविद्यालय में कुलसचिव भी नियुक्त कर दिया है। वीरेंद्र कुमार मौर्य ने बताया कि उन्होंने लखनऊ में कार्यभार गृहण कर लिया है। वह संभवत: एक या दो दिन में सहारनपुर पहुंचेंगे और व्यवस्थाएं देखेंगे। उन्होंने अपनी प्राथमिकता आगामी सत्र से दाखिले शुरू कराना बताया है, साथ ही यह भी बताया कि कुलपति के साथ भी उनकी मीटिंग हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें