फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: वायरल बुखार का प्रकोप, अस्पतालों में मरीजों की भरमार

Tue, 22 Sep 2026 01:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के बीच वायरल बुखार का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। शहर से लेकर देहात तक बड़ी संख्या में लोग बुखार, जुकाम और खांसी की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। हाल यह है कि अस्पतालों में बेड कम पड़ने लगे।
विज्ञापन

मौसम में बदलाव हो रहा है। सुबह-शाम हल्की सर्दी का एहसास होने लगा। दिन में तेज धूप निकल रही है। बदलते मौसम में लोगों को वायरल बुखार ने चपेट में ले लिया है। हालत यह है कि हर घर में कोई न कोई सदस्य बुखार की गिरफ्त में है। इसी के चलते राजकीय मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल, सीएचसी-पीएचसी और आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में वायरल बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। बुखार, जुकाम और खांसी की शिकायत हो रही है। कई मरीजों में कमजोरी और सिरदर्द की समस्या भी सामने आ रही है।
जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. अनिल कुमार वोहरा ने बताया कि बदलते मौसम की वजह से वायरल बुखार चल रहा है। इसमें घबराने की जरूरत नहीं है। लापरवाही न बरतें। समय पर जांच कराकर इलाज शुरू करें। पर्याप्त आराम के साथ शरीर में पानी की कमी न होने दें। भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें और संक्रमण से बचाव के लिए साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें