फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोर पकड़ रहा वायरल फीवर, डॉक्टरों के यहां बढ़े बुखार के मरीज

विज्ञापन
जिला चिकित्सालय में ओपीडी के दौरान मरीज को देखते डॉक्टर। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। कोरोना के साथ ही वायरल फीवर भी जोर पकड़ रहा है। बीते एक सप्ताह में वायरल फीवर के मरीजों की संख्या में एक दम से बढ़ोतरी हुई है। आलम यह है कि एसबीडी जिला अस्पताल में फिजीशियन की ओपीडी में प्रतिदिन पहुंच रहे मरीजों में 90 फीसदी में बुखार, खांसी और जुकाम की शिकायत है।
विज्ञापन

एसबीडी जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. बीएस सोढ़ी ने बताया कि बीते करीब एक माह से बुखार के मामले काफी कम थे, लेकिन अब अचानक से सर्दी बढ़ने की वजह से बुखार खासकर वायरल फीवर ने जोर पकड़ा है। एक सप्ताह से लगातार वायरल फीवर के मामले बढ़े हैं। ओपीडी में प्रतिदिन करीब 1510 मरीज पहुंच रहे हैं, जिनमें से 90 फीसदी मरीज बुखार के साथ खांसी और जुकाम की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। मरीजों को बुखार 103 से 104 तक पहुंच रहा है, जिससे उनकी हालत खराब है। अच्छी बात यह है कि मरीजों को भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ रही है। सामान्य दवाओं से चार से पांच दिन में मरीज ठीक हो रहे हैं। डॉक्टर की सलाह है कि लोग सर्दी से बचाव रखें और खानपान का विशेेष ध्यान रखें। ठंडी चीजें खाने से बचें।
असमंजस में मरीज
इन दिनों कोरोना भी तेजी से फैल रहा है। ऐसे में वायरल फीवर के मरीज कोरोना और वायरल फीवर में अंतर नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में वह कोरोना मानकर जांच भी करा रहे हैं। ज्यादातर लोग कोरोना की जांच की बजाय इलाज करा रहे हैं। डॉक्टर की सलाह है कि वायरल फीवर के मरीज भी कोरोना मरीज की तरह सावधानी बरतें और खांसते व छींकते समय मुंह पर कपड़ा रखें। साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें और परिवार के अन्य सदस्यों से दूरी बनाकर रखें।
विज्ञापन

यह लक्षण हैं तो कराएं कोरोना की जांच
एसबीडी जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. बीएस सोढी ने बताया कि कोरोना और वायरल फीवर में कई असमानताएं होती हैं। वायरल फीवर में बुखार, खांसी और जुकाम होगा, लेकिन कोरोना में नाक से पानी बहना, सूखी खांसी और सांस लेने में तकलीफ होना, सिर में तेज दर्द, शरीर में दर्द आदि रहता है। जिन मरीजों में यह लक्षण हों वह कोरोना की जांच जरूर कराएं और योग्य चिकित्सक से इलाज कराएं।
वायरल फीवर के लक्षण
- नाक का बंद होना, खांसी, सिरदर्द, दस्त लगना।
- बुखार का बहुत तेज और फिर कुछ देर के लिए कम होना।
- शरीर में अत्यधिक थकान का महसूस होना।
- मांसपेशियों और जोड़ो में दर्द का होना।
- अत्यधिक ठंड का लगना।
बचाव के लिए यह करें
- वायरल से ग्रसित मरीज खांसते और छींकते समय मुंह पर कपड़ा रखें।
- कोल्ड ड्रिंक्स, पेस्ट्री, आइसक्रीम खाने से बचें।
- सुबह शाम ठंड और दोपहर में गर्मी के बीच सावधानी बरतें।
- मरीज की खांसी और छींक की चपेट में आने से बचें।
- बेवजह भीड़भाड़ वाली जगहों जैसे अस्पताल, रेलवे स्टेशन, मॉल, बस अड्डा जाने से बचें।

जिला अस्पताल में फिजीशियन की ओपीडी के बाहर खड़े मरीज।- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें