फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: सड़क में घटिया सामग्री का आरोप लगा ग्रामीणों ने रुकवाया निर्माण कार्य

Sat, 15 Feb 2025 12:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
नागल के साधारणसिर गांव सड़क निर्माण कार्य बंद कराते भाकियू तोमर कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
नागल। गागलहेड़ी-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे से गांव साधारणसिर को जोड़ने वाली सड़क पर चल रहे निर्माण कार्य को भाकियू तोमर कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने घटिया सामग्री इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए रुकवा दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह ग्रामीण इकट्ठा होकर निर्माण स्थल पर पहुंचे, जहां उन्होंने काम बंद करा दिया। भाकियू तोमर के युवा जिला अध्यक्ष सौरभ त्यागी ने बताया कि लोक निर्माण विभाग द्वारा ग्राम साधारणसिर में करीब 700 मीटर सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। आरोप है कि सड़क में घटिया स्तर की सामग्री इस्तेमाल की जा रही है, जो साथ-साथ उखड़ रही है। उनका कहना था कि इस सड़क से कई गांवों की गन्ना आपूर्ति शुगर मिल को की जाती है। सड़क घटिया बनने के कारण जल्दी ही टूट जाएगी। ग्रामीणों ने साफ चेताया कि सड़क में अच्छे स्तर की सामग्री इस्तेमाल करने पर ही निर्माण कार्य होने दिया जाएगा। काम रुकवाने वालों में रामवीर राणा, राजकुमार, अलीम , नेपाल सिंह, रोहिताश, बंटी राणा, अमित कुमार, दुष्यंत, नौशाद आदि मौजूद रहे।
उधर, लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता सचिन पंवार का कहना था कि तारकोल को यहीं पर गर्म किया जा रहा जो आजकल चल रही तेज हवा के कारण सही तरह से गर्म नहीं हो पा रहा है। प्लांट से आने वाले तारकोल को मशीन द्वारा उच्च तापमान पर गर्म किया जाता है। इसलिए प्लांट से तारकोल मंगाकर सड़क निर्माण में इस्तेमाल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें