फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेई और एसडीओ को साथ बैठा ग्रामीणों ने दिया धरना

विज्ञापन
दूधला बिजलीघर पर धरना देते ग्रामीण - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
गंगोह/रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। बिजली कटौती से त्रस्त ग्रामीणों ने दूधला बिजलीघर पर धरना-प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचे अवर अभियंता और उपखंड अधिकारी को भी धरने पर बैठा लिया। बाद में उप खंड अधिकारी के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए। उधर रामपुर मनिहारान में भी रात में की जा रही अंधाधुंध कटौती को लेकर लोगों में रोष है।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर दूधला बिजलीघर पर पहुंचे राजबीर, अजय शर्मा, गुरलाल, संजीव, जगविंदर, सतीश, शेर सिंह, कर्म सिंह, कल्लू, इंदर, ढलावली, तासीन, मसरूर राणा, अनवर, शौकत, नसीम कुंडा कलां, पप्पू, राजीव, बीनपुर आदि ग्रामीणों का कहना था कि पिछले माह से लगातार बिजली कटौती हो रही है। इसके चलते पीने के पानी, पशुओं का चारा की समस्या खड़ी हो गई है। इसके बाद ग्रामीण बिजलीघर पर धरने पर बैठ गए। उन्होंने वहां मौजूद अवर अभियंता को भी अपने बीच बैठा लिया। इसी दौरान ग्रामीणों से बात करने पहुंचे उप खंड अधिकारी सतीश रावत को भी ग्रामीणों ने अपने बीच बैठा लिया। उनकी मांग थी कि शाम पांच बजे से सुबह 10 बजे तक तक उन्हें बिजली मुहैया कराई जाए। घंटों चले धरने के बाद सतीश रावत ने किसी तरह ग्रामीणों को समझा बुझा कर शांत किया। इसके बाद धरना समाप्त किया गया।
उधर रामपुर मनिहारान क्षेत्र में भी गर्मी का प्रकोप बढ़ने के साथ बिजली कटौती बढ़ गई है। रात में 10 बजे से सुबह 4 बजे तक बिजली की अंधाधुंध कटौती की जा रही है। इससे लोगों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नगरवासी अनिल जैन, अशोक जैन, जुनेद चौधरी, सुहेल चौधरी,असलम अहमद, नजम, मौलिक अग्रवाल, गौरव गुप्ता, धर्मवीर सैनी, बबलू सैनी, सोनू, यासिर अहमद, सचिन सैनी, निकी गोयल आदि ने विद्युत विभाग से विद्युत कटौती में रात में सुधार की मांग की है। एसडीओ संजय सिंह का कहना है कि विद्युत कटौती कंट्रोल से की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें