फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: बिजली कटौती से परेशान हैं नौगांवा ग्राम समूह के ग्रामीण

Tue, 13 May 2025 12:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाकंभरी। विद्युत उपकेंद्र बेहट से जुड़े नौगांवा ग्राम समूह के गांवों में हो रही अघोषित विद्युत कटौती से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों ने आपूर्ति का समय बढ़ाने के साथ ही दोपहर में हो रही बिजली कटौती के शेड्यूल को भी बदलने की मांग की है।
विज्ञापन

गांव नौगांवा ग्राम समूह के गांव समशपुर, चक अबाबाकरपुर, तेलीपुरा, रजापुर, बेगपुर, दौड़बसी, काशीपुर, हसनपुर, दुल्लागढ़ आदि की बिजली आपूर्ति बेहट बिजलीघर से होती है। ग्रामीण क्षेत्र को 18 घंटे बिजली आपूर्ति के निर्देश है, लेकिन इन गांवो में बिजली सुबह विद्युत उपकेंद्र से छह बजे जाने के बाद नौ बजे आती है जो दोपहर 12 बजे तक रहती है। 12 बजे गुल हुई आपूर्ति फिर साढ़े तीन बजे आती है।
रात में भी तीन से चार घंटे तक विद्युत कट रहता है। ग्रामीणों अंकुर चौहान, धर्मेंद्र चौहान, मुकेश चौहान, विनोद चौहान, रियासत, रघुबीर सिंह, बलबीर सिंह, इकराम प्रधान, असलम प्रधान आदि का कहना है कि दोपहर में हो रही भीषण गर्मी से सभी हलकान है और रात्रि में मच्छरों ने जीना मुश्किल कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने दोपहर में लगने वाले कट को किसी और समय करने के साथ हो रात्रि में हो रही अघोषित कटौती बंद करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें