फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: ग्रामीणों ने घरों में कैद किए बच्चे, जंगल में मंडरा रहा कुत्तों का झुंड

Wed, 29 Apr 2026 12:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
छुटमलपुर। फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव चाऊपुरा में कुत्तों के हमले से लविश की मौत के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। लोग अपने बच्चों को घरों से निकलने नहीं दे रहे हैं। ग्रामीण भी खेतों की तरफ समूह में या फिर लाठी-डंडे लेकर जा रहे हैं।
विज्ञापन



बता दें, कि गांव की आबादी से मात्र सौ मीटर दूर स्थित अपने खेत में गेहूं की बालियां चुनने गए लविश को कुत्तों के झुंड ने हमला कर मौत के घाट उतार दिया था। पोस्टमार्टम के बाद उसका शव मंगलवार दोपहर ढाई बजे गांव पहुंचा। गमगीन माहौल में परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। लविश को कुत्तों द्वारा मारे जाने की घटना के बाद ग्रामीणों के मन में डर बैठ गया है। उन्होंने अपने बच्चों को घरों में ही कैद कर लिया है। बहुत से अभिभावकों ने तो मंगलवार को अपने बच्चे स्कूल भी नहीं भेजे। मृतक के चाचा सुमित ने बताया कि कुत्तों का झुंड अभी भी जंगल में घूम रहा है। उसे लेकर ग्रामीणों में दहशत बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें