फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल के लिए ग्रामीणों का जल निगम के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
बेहट क्षेत्र के गांव रोशनपुर पेलो में जल निगम के खिलाफ प्रदर्शन करते ग्रामीण - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
बेहट (सहारनपुर)। रोशनपुर पेलो के ग्रामीणों ने शुक्रवार को पेयजल परियोजना पर पहुंचकर जल निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पिछले 20 दिन से पेयजल की आपूर्ति ठप पड़ी है और विभागीय अधिकारी समस्या के समाधान की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। मजबूरी में उन्हें हैंडपंपों से निकलने वाले दूषित पानी को पीना पड़ रहा है।
विज्ञापन

तहसील बेहट क्षेत्र के गांव रोशनपुर पेलो में स्थित पेयजल परियोजना से पेयजल की आपूर्ति ठप पड़ी है, जिस कारण रोशनपुर पेलो, शेरपुर पेलो, चाणचक समेत कई गांवों के लोग पेयजल के लिए परेशान हैं। ग्रामीण कई बार विभागीय अधिकारियों को समस्या से अवगत करा चुके हैं, लेकिन आरोप है कि समस्या का समाधान नहीं हुआ। शुक्रवार को ग्रामीणों का सब्र जवाब दे गया और वह इकट्ठे होकर पेयजल परियोजना पर पहुंच गए। यहां ग्रामीणों ने समस्या के समाधान के लिए जल निगम के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि पेयजल आपूर्ति ठप होने से पुणे हेड पंपों से निकलने वाले दूषित पानी को प्रयोग में लाना पड़ रहा है। इससे लोग बीमार हो रहे हैं और मवेशियों की सेहत पर भी प्रभाव पड़ रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि एक आध दिन में पेयजल आपूर्ति सुचारु नहीं की गई तो वो आंदोलन करेंगे। प्रदर्शनकारियों में मामचंद राणा, मान सिंह राणा, भगवती देवी, ममता देवी, सुखबीर सिंह, संगीता, अतर सिंह, कमला, रेशमा, शाईस्ता, श्यामलाल, गुड्डू आदि शामिल रहे।
20 दिन से पेयजल परियोजना की विद्युत मोटर फुंकी हुई है। उन्होंने कई बार इस संबंध में विभागीय अधिकारियों से बात की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं कि जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वकील अहमद, ग्राम प्रधान
उन्हें अभी इसकी जानकारी हुई है। जल्दी विद्युत मोटर की मरम्मत कराकर आपूर्ति सुचारु कराई जाएगी।
नरेश गुप्ता, सहायक अभियंता जल निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें