सहारनपुर। राशन डीलर पर खाद्यान्न नहीं देने का आरोप लगाते हुए गांव पहाड़पुर के ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को जिला पूर्ति कार्यालय पर प्रदर्शन किया और डीएसओ को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आरोप लगाया कि राशन डीलर ने पीओएस मशीन पर अंगूठा लगवाने के बावजूद कार्ड धारकों को खाद्यान्न नहीं दिया।
बृहस्पतिवार को तहसील देवबंद के गांव पहाड़पुर के ग्रामीणों ने जिला पूर्ति कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि 26, 27 और 28 अगस्त को राशन डीलर ने राशन कार्ड धारकों से मशीन पर वेरिफिकेशन के लिए अंगुठे लगवा लिए लेकिन किसी भी कार्ड धारक को खाद्यान्न नहीं दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि राशन डीलर इससे पहले भी कई बार इसी तरह का गबन कर चुका है। जो भी व्यक्ति विरोध करता है, राशन डीलर उसका राशन कार्ड निरस्त करा देता है। उन्होंने पूरे मामले की जांच कराकर राशन डीलर के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान संदीप, दयाराम, नरेश, सोनू, राजकुमार, सुरेश, वीरवती, सोमपाल, सत्यप्रकाश, संदीप कुमार, पृथ्वी सिंह, प्रदीप कुमार, मुकेश सैनी, पवन सैनी, मेमता, रमेशचंद, धर्मवीर, तस्लीम, असलम, साजिद, राशिद, दानिश, गुफरान, सत्तार, कुरबान, नौशाद, यूनुस आदि मौजूद रहे।