फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर की टक्कर से युवती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छुटमलपुर (सहारनपुर)। रविवार दोपहर डंपर की चपेट में आने से राह चलती युवती की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक डंपर को घटनास्थल से कुछ दूरी पर छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेते हुए शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवती की दिसंबर माह में शादी होनी थी। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
हादसा छुटमलपुर में देहरादून रोड स्थित पेट्रोल पंप के सामने दोपहर 12:30 बजे हुआ। कमालपुर रोड आर्य नगर निवासी इशु सिंघल (24) पुत्री स्व. संजीव सिंघल पैदल अपने घर की तरफ जा रही थी। इसी दौरान पीछे से आए डंपर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इससे इशु की मौके पर ही मौत हो गई। युवती झबरेड़ा स्थित ग्लास प्लांट में काम करती थी। पिछले साल पिता की मौत के बाद वही अपनी मां और छोटी दो बहनों की पढ़ाई लिखाई का खर्च उठा रही थी। उसकी मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। परिजनों ने बताया कि इशु का रिश्ता पक्का होने के साथ दिसंबर माह में उसकी शादी होनी थी। शादी की तैयारियों में उसकी मां और बहनें लगी थी। अस्पताल में बेटी की लाश से लिपट कर मां और बहनें बार बार यही कह रही थी कि जिसे दुल्हन के जोड़े में विदा करना था, उसे कफन में विदाई देनी पड़ेगी।
विज्ञापन

थाना अध्यक्ष फतेहपुर सतेंद्र नागर ने बताया कि मृतका के मामा अमित अग्रवाल की तहरीर पर डंपर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। डंपर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

बाईपास से निकाला जाए खनन वाहनों को
बाईपास बनने के बाद भी बेहट की तरफ से खनन सामग्री लेकर आने वाले वाहन कसबे के बीच से होकर गुजरते हैं। व्यापार मंडल अध्यक्ष मांगेराम शर्मा, विकास गुप्ता, संदीप रोहिला, संजय अग्रवाल, रविश सैनी आदि का कहना है कि कसबे में तेज रफ्तार दौड़ रहे इन वाहनों से आए दिन हादसे हो रहे हैं। इन्हें वाया रसूलपुर होते हुए बाईपास से निकाला जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें