फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: तमंचे पर डिस्को, महिला का वीडियो वायरल, पुलिस के संज्ञान में नहीं मामला

Tue, 12 Dec 2023 06:56 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

Saharanpur News : सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक मिनट 50 सेकेंड के वीडियो में एक महिला हाथ में तमंचा लेकर बच्चे के साथ फिल्मी गाने पर डांस कर रही है।
विज्ञापन
तमंचे के साथ डांस करती महिला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर के देवबंद में किसी समारोह में फिल्मी गाने पर बच्चे के साथ महिला का डांस करते एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। इसमें महिला हाथ में तमंचा लेकर डांस कर रही है। यह वीडियो देवबंद क्षेत्र का बताया जा रहा है। हालांकि, पुलिस मामले का संज्ञान होने से इंकार कर रही है।

मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक मिनट 50 सेकेंड के वीडियो में एक महिला हाथ में तमंचा लेकर बच्चे के साथ फिल्मी गाने पर डांस कर रही है। बताया जाता है कि यह वीडियो नगर के ही एक मोहल्ले का है, जहां मढ़े (शादी) के कार्यक्रम में महिला डांस कर रही है। इस दौरान किसी ने वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: न्यूटिमा विवाद: सपा विधायक अतुल प्रधान की पंचायत में जुटे समर्थक, प्रदेश अध्यक्ष भी पहुंचे, पुलिस ने रोके वाहन

विज्ञापन

बताया यह भी जा रहा है कि शादी समारोह में हुई मामूली कहासुनी की रंजिश में यह वीडियो किसी व्यक्ति द्वारा जान बूझकर वायरल किया गया। कोतवाल सूबे सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। फिर भी मामले की जांच कराई जा रही है।

यह भी पढ़ें: Meerut: घरों पर चस्पा किए पलायन के पोस्टर, अफसरों में मचा हड़कंप, ब्राह्मण और गुर्जर समाज में हुआ था विवाद
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें