- बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव का मामला, पुलिस कर रही जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में कक्षा दसवीं की छात्रा के आत्महत्या का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो के बाद पुलिस हरकत में आई। आरोपी किशोर के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
छेड़छाड़ और मारपीट से दुखी कक्षा 10वीं की छात्रा ने कीटनाशक पीकर जान दे दी थी। जान देने से पहले छात्रा ने मां को पूरी घटना बताई थी। पीड़ित मां का कहना है कि शनिवार को बेटी ट्यूशन गई थी। लौटते समय रास्ते में एक लड़के ने उसे रोक लिया था।
आरोप था कि उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर बीच सड़क उसके साथ मारपीट भी की गई। इससे दुखी होकर मेरी बेटी ने जान दे दी है। पीड़ित मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज किया है। किशोरी के कीटनाशक पानी में खोलकर पीने लाइव वीडियो सामने आया है।
इसमें छात्रा कीटनाशक पाउच खोलती नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि करीब 30 मिनट बाद छात्रा ने उल्टी भी की। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ी। एसपी ट्रैफिक सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।