फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: मारपीट का वीडियो किया सोशल मीडिया पर अपलोड, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चिलकाना। थाना चिलकाना के गांव धौलाहेड़ी निवासी मोमिन ने सहवर सहित तीन लोगों पर मारपीट करने, उसका वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर अपलोड करने आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मंगलवार को मोमिन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 15 अगस्त को अपने घर से चिलकाना आ रहा था। रास्ते में उसे तीन लोगों ने पकड़ लिया और बेल्ट व डंडों से बुरी तरह पीटा। युवक का कहना है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने उसका वीडियो भी बनाया था और गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। पीड़ित ने बताया कि उस समय वह डर के कारण किसी को घटना की जानकारी नहीं दे सका। कई दिन पहले उनके द्वारा मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया, जाे वायरल होने पर उसे जानकारी हुई। पुलिस ने बताया कि मारपीट करने वाले सहवर निवासी गांव धौलाहेड़ी सहित दो अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें