फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर : दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग छात्रा ने जहर खाकर दी जान

Sun, 20 Feb 2022 12:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

बड़गांव थाना क्षेत्र की हाईस्कूल की 17 वर्षीय छात्रा के साथ गांव के युवक ने अपने साथी की सहायता से तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया था। पीडिता ने चार माह बाद घटना परिजनों को बताई थी। पीड़िता के पिता ने गत 23 जनवरी को थाने में गांव के ही दो युवकों के खिलाफ तहरीर दी थी।
विज्ञापन
demo pic - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बडगांव थाना क्षेत्र के गांव में दुष्कर्म पीड़ित नाबालिग छात्रा ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। पिता की सूचना पर देर शाम पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन


बड़गांव थाना क्षेत्र की हाईस्कूल की 17 वर्षीय छात्रा के साथ गांव के युवक ने अपने साथी की सहायता से तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया था। पीडिता ने चार माह बाद घटना परिजनों को बताई थी। पीड़िता के पिता ने गत 23 जनवरी को थाने में गांव के ही दो युवकों के खिलाफ तहरीर दी थी।

पुलिस ने दोनों आरोपी युवकों के खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित दुष्कर्म की अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। दूसरे आरोपित मुनव्वर ने पांच दिन पहले ही कोर्ट में सरेंडर किया था।
विज्ञापन


शनिवार की देर शाम छात्रा का पिता मकान में घुसा तो उसकी पुत्री मृत हालत में जमीन पर पड़ी थी। सूचना पर पुलिस ने गांव पहुंच कर शव को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया है।

मृतक छात्रा के पिता व ग्रामीणों ने बताया कि पीड़ित छात्रा शिकायत करने के बाद आज तक आत्मग्लानि में घर से बाहर नहीं निकल रही थी। प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि जहरीला पदार्थ खाने से छात्रा की मौत होना बताया गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें