फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष ने चौकी इंचार्ज के साथ की अभद्रता, मुख्य आरोपी सहित चार का किया चालान

Mon, 01 Jan 2024 09:04 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

Saharanpur News : सहारनपुर में भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष ने चौकी इंचार्ज के साथ अभद्रता की। पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित चार का चालान कर दिया।
विज्ञापन
सहारनपुर पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर में महाराजा अग्रसैन चौक पास स्थित ढाबे पर चौकी कैंप इंचार्ज के साथ भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष ने अभद्रता कर दी। इतना ही नहीं आरोपियों के साथियों ने गाली-गलौज करते हुए हंगामा किया। पता लगने पर सीओ मौके पर पहुंच गए। इसके बाद आरोपियों का पुलिस ने शांतिभंग में चालान कर दिया।

विज्ञापन

रेलवे रोड पर महाराजा अग्रसैन चौक के निकट कोतवाली सदर बाजार की चौकी कैंप है, जिसके इंचार्ज धीर सिंह हैं। चौकी इंचार्ज के मुताबिक, रविवार की रात नववर्ष को लेकर सड़कों पर भीड़ थी। अग्रसैन चौक के निकट स्थित ढाबाें पर भी ग्राहकों की भीड़ लगी थी। उन्हें सूचना मिली कि एक ढाबे पर कुछ युवकों के बीच खाना-खाने की मेज छोड़ने को लेकर विवाद हो रहा है। वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और भीड़ को ढाबे से बाहर निकालने लगे।

आरोप है कि वहां पर भाजपा युवा मोर्चा के महानगर उपाध्यक्ष जितेन सचदेवा भी अपने साथियों के साथ मौजूद थे। ढाबे से भीड़ हटाने को लेकर जितेन सचदेवा चौकी इंचार्ज से भिड़ गए और अभद्रता करने के साथ ही गाली-गलौज की। आरोप है जितेन सचदेवा के साथियों ने हंगामा किया। पता लगते ही सीओ अभितेष सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस आरोपियों को हिरासत में लेकर पहले चौकी पहुंची और फिर थाने पर लेकर आई।

यह भी पढ़ें: Strike: ट्रक चालकों ने रोडवेज बसों का चक्का जाम किया, नए साल के पहले दिन बसें नहीं  चलने से यात्री हुए परेशान
विज्ञापन

एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि जितेन सचदेवा और उसके साथियों का शांतिभंग में चालान किया गया है। इन लोगों ने चौकी इंचार्ज के साथ अभद्रता और गाली-गलौज की थी।

यह भी पढ़ें: सदन में मारपीट का मामला: पार्षद आशीष से मिलने जाहिदपुर पहुंचे रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी, बोले घटना असहनीय
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें