कलसिया में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते हिंदू संगठनों के लोग
- फोटो : SAHARANPUR
बेहट (सहारनपुर)। कलसिया स्थित नेहरू इंटर कॉलेज में रविवार को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आदि कवि महर्षि वाल्मीकि की जयंती धूमधाम से मनाई।
कार्यक्रम का शुभारंभ विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सहमंत्री राज कुमार सिंह ने भगवान वाल्मीकि के चित्र के सम्मुख दीप जलाकर एवं पुष्प अर्पित किए। उन्होंने कहा हर व्यक्ति को वाल्मीकि के बताए गए मार्ग पर चलना चाहिए। इसमें विहिप के विभाग अध्यक्ष रविंद्र तोमर , बजरंग दल के जिला संयोजक हरीश कौशिक, नवाब सिंह, जिला सहमंत्री मनीष योगाचार्य, रजत शर्मा, विशाल चौहान, पवन पंडित, मोनू कश्यप, अमित राणा, अमन सैनी, अनुज कश्यप आदि रहे।
उधर, मिर्जापुर में बेहट वाल्मीकि मंदिर सेवा समिति ने भंडारे का आयोजन किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान हाजी मोहम्मद आरिफ ठेकेदार ने कहा इस तरह के आयोजनों से हिंदू मुस्लिम एकता को बढ़ावा मिलता है। इसमें ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि हुसैन अली, काका वाल्मीकि, सुभाष कुमार, भूरा वाल्मीकि, आत्माराम, रमेश कुमार, रामी वाल्मीकि आदि मौजूद रहे। संवाद