फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: अलग-अलग श्रेणियों में फिर होगा 12,165 मतदाताओं का सत्यापन

Tue, 07 Jul 2026 01:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। विधानसभा मतदाता सूची के पुनरीक्षण के लिए चलाए गए विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के बाद भी खामियां शेष हैं। अब चुनाव आयोग ने जिला निर्वाचन कार्यालय को मतदाताओं के सत्यापन के लिए सूची सौंपी है। जिले की सभी सातों विधानसभाओं में अलग-अलग श्रेणियों में 12,165 मतदाताओं के सत्यापन के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिले में दस अप्रैल को एसआईआर के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी की गई थी। इसके तहत 27 अक्तूबर 2025 के मुकाबले दस अप्रैल 2026 को जारी मतदाता सूची में 2.76 लाख मतदाताओं की संख्या कम हुई थी। वर्तमान में जिले में मतदाताओं की संख्या 23.65 लाख है। निर्वाचन आयोग की ओर से सूची जारी की गई है। इसमें ऐसे मतदाताओं के नामों का सत्यापन करने को कहा गया है, जिनके नाम आदि जानकारी एक समान है। इसमें भी दो श्रेणियां हैं।
पहली श्रेणी के तहत विधानसभा के एक ही बूथ में दो बार दर्ज एक समान नामों का सत्यापन किया जाएगा। ऐसे मतदाताओं की संख्या 6426 है। इसके अलावा उन मतदाताओं के नाम भी सत्यापन सूची में शामिल है, जिनके नाम एक ही विधानसभा के अन्य बूथों पर दर्ज है। इन मतदाताओं की संख्या 5739 है। सत्यापित होने वाले मतदाताओं की सबसे अधिक संख्या सहारनपुर नगर विधानसभा सीट पर है, जबकि सबसे कम बेहट विधानसभा सीट पर मतदाताओं का सत्यापन होगा।
विज्ञापन


पार्टी प्रतिनिधि दे चुके हैं आपत्तियां
सपा नेता और पार्षद अभिषेक टिंकू अरोड़ा ने जिला निर्वाचन की बैठक में खामियों के मुद्दे को उठाया था। उन्होंने बताया कि नगर विधानसभा के बूथ नंबर 62 पर मोहम्मद जुनैद पुत्र इमरान का चार बार वोट बना है। इसमें वोटर आईडी के ईपीआईसी नंबर भी अलग-अलग हैं। बताया कि मकान नंबर समान है। इसी तरह बूथ नंबर 322, 325, 319 पर भी जोनू पंवार की वोटर चार स्थानों पर बनी है। इसमें भी मकान नंबर समान है। बताया कि बूथ नंबर 285 पर एक वोटर की पांच स्थानों पर वोट बनाई गई है।
विज्ञापन


इन सीटों पर इतने मतदाताओं का होगा सत्यापन
विधानसभाविधानसभा के एक ही बूथ पर दर्ज वोटरविधानसभा के अन्य बूथों पर दर्ज वोटर
बेहट-481451
नकुड़740-535
नगर-20722200
देहात11141202
देवबंद-637458
रामपुर मनि.510-317
गंगोह-872-576
-
चुनाव आयोग की तरफ से जारी किए गए निर्देशों का पूरा पालन कराया जाएगा। इसके लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
- अरविंद कुमार चौहान, जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें