फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरसावा से लाखनौर के बीच बाईपास पर चलेंगे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
- तैयारियां हो चुकी हैं पूरी, दो दिन बाद हो सकता है संचालन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर। नेशनल हाईवे 73 पर बनाए गए बाईपास पर सरसावा से लाखनौर (नागल रोड) तक वाहनों की आवाजाही दो दिन बाद शुरू हो जाएगी। इसको लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन

दरअसल, अंबाला-देहरादून हाईवे पर सहारनपुर शहर को ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात दिलाने के उद्देश्य से बाईपास का निर्माण कराया गया है। यह बाईपास अंबाला रोड पर सरसावा से करीब दो किलोमीटर आगे से शुरू होकर गंगोह रोड, दिल्ली रोड, नागल रोड और मुजफ्फरनगर - सहारनपुर हाईवे को जोड़ता हुआ देहरादून मार्ग पर निकलता है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने बाईपास का निर्माण कराया है, जो अब पूर्ण होने के कगार पर है। सरसावा से लाखनौर के बीच का निर्माण पूर्ण हो चुका है। वहीं, अभी भी अंबाला की तरफ से भारी वाहन शहर में ही आ रहे हैं। इसके चलते सरसावा से लाखनौर के बीच बाईपास पर अगले दो दिन के भीतर वाहनों की आवाजाही शुरू किए जाने की कवायद चल रही है। एनएचएआई के प्रोजेक्ट मैनेजर प्रदीप गोसाई ने बताया कि जल्दी ही सरसावा से लाखनौर के बीच वाहनों की आवाजाही शुरू कराने की कवायद चल रही है, तैयारियां पूरी की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें