नकुड़ में बाइक और कार चोरी छिपे काटकर एक मकान में रखे हुए
- फोटो : SAHARANPUR
कस्बे में वाहनों को काटने का धंधा जोरों पर
नकुड़ (सहारनपुर)। कस्बे में अवैध रूप से वाहन काटने का धंधा जोरों पर चल रहा है। भाकियू ने इस धंधे से जुड़े लोगों के तार वाहन चोर गैंग से जुड़े होने की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की है।
नगर में बिजलीघर और सिनेमा कालोनी के पास कई जगह पुराने वाहनों को काटने का धंधा धड़ल्ले से चल रहा है। इस धंधे से जुड़े लोग यूपी समेत हरियाणा से काफी संख्या में दुपहिया और चौपहिया वाहन लाते हैं। यहां वाहनों को काटकर इनके पार्ट्स अन्य स्थानों पर सप्लाई किए जाते हैं। पुलिस पर भी मिलीभगत के आरोप लग रहे हैं। स्थानीय निवासी एवं भाकियू के जिला महामंत्री अशोक कुमार व युवा विंग के जिला अध्यक्ष चौधरी मेवाराम का कहना है कि वाहन चोरों के तार इस धंधे से जुड़े हो सकते हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से जांच और कार्रवाई करने की मांग की है। इस संबंध में एसएचओ सुशील सैनी का कहना है कि कस्बे में किसी भी कबाड़ी या अन्य व्यक्ति के पास पुराने वाहनों को काटने की अनुमति नहीं है। अभियान चलाकर वाहन काटने वालों से संबंधित दस्तावेज मांगे जाएंगे। कटे वाहनों के इंजन और चेसिस नंबर के आधार पर आरटीओ कार्यालय से यह जानकारी की जाएगी कि क्या इन वाहनों को कंडम मानते हुए डिस्मेंटल करने के निर्देश तो नहीं दिए गए हैं। अगर गड़बड़ी पाई जाती है, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
नकुड़ में वाहनों को इस जगह हैं काटते।- फोटो : SAHARANPUR
नकुड़ में वाहनों को काटकर उसके पार्ट को अलग करके रखे हुए- फोटो : SAHARANPUR
नुकड़ में कटे वाहनों के अलग-अलग कल-पूर्जे- फोटो : SAHARANPUR