फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू का आंदोलन आज, जनपद में छह स्थानों पर होगा चक्का जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। लगातार दूसरे वर्ष भी गन्ना मूल्य नहीं बढ़ने, बकाया गन्ना मूल्य भुगतान नहीं होने और पराली एवं गन्ने की पत्ती जलाने वाले किसानों पर कार्रवाई से खफा भाकियू बुधवार को चक्का जाम करेगी। भाकियू ने आंदोलन के लिए जनपद में छह स्थान तय किए हैं।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार द्वारा इस सीजन के लिए भी गन्ना मूल्य में एक भी रुपये की वृद्धि नहीं किए जाने से किसानों में रोष है। भाकियू नेताओं ने कहा महंगाई के कारण गन्ने की लागत लगातार बढ़ रही है। दूसरी ओर प्रदेश सरकार ने दूसरे वर्ष भी गन्ना मूल्य में एक भी रुपये की बढ़ोत्तरी नहीं की है। इससे गन्ने की खेती घाटे का सौदा बन गई है। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार ने कहा प्रदेश सरकार किसानों की घोर उपेक्षा कर रही है। यही कारण है कि ना तो दो वर्षों में गन्ना मूल्य बढ़ा है और ना ही किसानों को समय से गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं हो रहा है। जनपद की शुगर मिलों ने अभी भी गत सीजन के बकाया गन्ना मूल्य का पूरा भुगतान नहीं किया है। साथ ही पराली और गन्ने की पत्तियों को जलाने पर किसानों का उत्पीड़न हो रहा है। जबकि इससे पहले किसानों को जागरूक करना चाहिए था। इसके चलते किसानों में भारी रोष व्याप्त है। उन्होंने बताया कि बुधवार को भाकियू कार्यकर्ता जनपद के छह स्थानों पर चक्का जाम करेंगे।
यहां रहेगा भाकियू का चक्का जाम
भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार ने बताया कि बुधवार को चक्का जाम के लिए संगठन ने छह स्थानों का चयन किया है। इनमें शाहजहांपुर, फतेहपुर, रामपुर मनिहारान, मिर्जापुर, नागल और चौरा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें