फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्घाभाव से की उत्तम आकिंचन्य धर्म की पूजा

विज्ञापन
चन्द्र नगर जैन मन्दिर में दशलक्षण पर्व पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते बच्चे - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। दशलक्षण पर्व के नौंवे दिन श्रद्धाभाव से उत्तम आकिंचन्य धर्म की आराधना की। इसके साथ ही श्रद्धाभाव से श्रीजी का अभिषेक किया।
विज्ञापन

जैन बाग स्थित प्राचीन दिगंबर जैन मंदिर में सुबह पांच बजे से ही जैन समाज के लोगों ने पूजा अर्चना की। व्रती सीए अनिल जैन ने कहा कि उत्तम आंकिचन्य धर्म का मतलब है कि कुछ भी मेरा नहीं है, मैं मात्र आत्मा हूं। इसके अतिरिक्त जो कुछ भी है, वह सब द्रव्य है। जैन दर्शन में प्रत्येक वस्तु को ग्रहण करना और अपना मानना परिग्रह है। बाह्य सामग्री के साथ-साथ पर-भावों को भी परिग्रह कहा गया है। मोह, राग-द्वेष के कारण पर-पदार्थों में जो ममत्व-आसक्ति का भाव है, वही परिग्रह है। उत्तम आकिंचन्य धर्म के धारी तो महा मुनिराज हैं, जिनके पास तिल मात्र भी परिग्रह नहीं होता है। जैन दर्शन में श्रावकों के लिए भी उत्तम आकिंचन्य धर्म की चर्चा की गई है।
वहीं, आवास-विकास स्थित मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में चौधरी संदीप जैन ने कहा दशलक्षण आत्मा की मलिनता को दूर करने वाला पर्व है। इनमें आत्मा पवित्र हो जाती है। महामंत्री संजीव जैन ने कहा परिग्रह के बिना अकिंचन धर्म को पाना असंभव है। मेरा कुछ भी नहीं है। इस प्रकार की भावना प्रत्येक व्यक्ति को रखनी चाहिए, जिस प्रकार कोई भी भारी वस्तु नदी में डूब जाती है और हल्की वस्तु ऊपर तैरती है, उसी प्रकार अधिक परिग्रह से मनुष्य संसार समुद्र में डूब जाता है, जबकि सब कुछ त्याग करके इस संसार रूपी समुद्र को पार कर सकता है। उन्होंने बताया शनिवार को सुबह से ही मंदिरों में समाज के लोगों ने पूजा अर्चना कर श्रीजी का अभिषेक किया। इसमें जैन समाज के अध्यक्ष राजेश कुमार जैन के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें आयुष जैन, अनिल जैन, कुलभूषण जैन, राकेश जैन, संदीप जैन, बिट्टू जैन, विशाल जैन, प्रदीप जैन, राजीव जैन, टीटी जैन, प्रवीण जैन, मनोज जैन, वैभव जैन, आकाश जैन, नवीन जैन, अनिल जैन, नवीन जैन, मनीष जैन, प्रदीप जैन, अरिंज जैन, मोहित जैन, पंकज जैन, प्रवीण जैन, राजीव जैन, नरेश जैन, दिनेश जैन, संदीप जैन, सौरभ जैन, अशोक जैन, मुकेश जैन, नीरज जैन, तरुण जैन, प्रकाम जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें