मां शाकंभरी के दरबार में उमड़े श्रद्वालु
- फोटो : SAHARANPUR
शाकंभरी (सहारनपुर)। सिद्ध पीठ शाकंभरी देवी परिसर भाद्रपद शुक्ल पक्ष की त्रियोदशी पर मां के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। सुबह से लेकर देर शाम तक सिद्धपीठ क्षेत्र में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
बता दें कि पिछले कई दिनों से सिद्धपीठ शाकंभरी देवी में पदयात्रियों का भारी भीड़ उमड़ रही है। पूरे सड़क मार्ग पर पदयात्रियों के काफिले में शामिल श्रद्धालु नाचते गाते सिद्धपीठ की ओर जा रहे हैं। पदयात्रियों के साथ लेट कर जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या भी कम नहीं है। श्रद्धालु भूरा देव से माता के भवन तक लेटकर मन्नतें पूरी होने पर पहुंच रहे हैं। इस कारण चारों ओर माता के गगनभेदी जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो रहा है। शनिवार को श्रद्धालुओं ने लंबी कतार में लगाकर श्रद्धाभाव से भीषण गर्मी में भी माता के दर्शन किए। पदयात्रियों के लिए भंडारे आयोजित किए हैं। साथ ही श्रद्धालुओं ने दद्दा आश्रम, शंकराचार्य आश्रम, संकटमोचन हनुमान धाम एवं धर्मशालाओं आदि में भी भंडारों का आयोजन किया।