सहारनपुर में सड़क पर कोरोना जांच में प्रयोग की गई किटों को बिखेर दिया गया।
- फोटो : amar ujala
सहारनपुर में एक तरफ कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने की कवायद चल रही है, वहीं दूसरी तरफ ऐसी लापरवाही की जा रही हैं जिससे संक्रमण फैलने का खतरा है। ऐसी ही लापरवाही सोमवार को अस्पताल पुल पर देखने को मिली। कोविड जांच में प्रयोग की गई बड़ी संख्या में किटों और उनके रेपर को सड़क पर बिखेर दिया गया। यहां से गुजरने वाले लोग भी इन्हें देख हैरान हो गए।