फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नकुड़ (सहारनपुर)। कोरोना वैक्सीन लगवाकर घर लौट रहे बाइक सवार युवकों की कार से भिडंत हो गई। हादसे में दोनों युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। युवकों की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

सोमवार को नकुड़ कोतवाली के गांव जलालपुरा निवासी संदीप उर्फ नीटू पुत्र शक्ति व प्रीतम पुत्र रतिराम दोपहर बाद नकुड़ सीएचसी में कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए आए थे। वैक्सीन लगवाकर जब वह बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। तभी नकुड़-सहारनपुर रोड पर सहारनपुर की ओर से आ रही कार से उनकी बाइक की जोरदार भिडंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना के तुरंत बाद संदीप उर्फ नीटू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि घटना में गंभीर रूप से घायल प्रीतम पुत्र रतिराम को पुलिस ने अस्पताल के लिए भेजा। हायर सेंटर ले जाते समय प्रीतम की मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे फंदपुरी चौकी प्रभारी दिवेश कुमार ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर केपी सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार चालक के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उधर, युवकों की मौत की सूचना परिजनों को जैसे ही मिली तो परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें