शेखपुरा स्थित डेरा बंदा नवाज में आयोजित उर्स में कव्वाली गाते कलाकार
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। हेल्पिंग हैंड चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में शेखपुरा कदीम स्थित सर्व धर्म डेरा बंदा नवाज का उर्स हर्षोल्लास से संपन्न हो गया। दूर-दराज से आए लोगों ने अकीदत के साथ चादर चढ़ाई। इसके साथ ही कव्वाली भी हुई।
दो दिन तक चले कार्यक्रमों में चादर चढ़ाने के साथ ही रोजा इफ्तारी का कार्यक्रम भी हुआ। रविवार की रात कव्वाली का आयोजन किय किया गया, जिसमें कलाकारों ने एक से बढ़कर एक कव्वाली प्रस्तुत की। इसके पश्चात सैय्यद इतरत हुसैन ने प्रार्थना कराई। सोमवार की सुबह कार्यक्रम को विश्राम दिया गया। इस दौरान हरीराज तोमर, नरेश यादव, कवंरपाल माजरा, मनोज नागपाल, डाक्टर धनश्याम, शहजाद खान, ओमवीर राणा मौजूद रहे।
शेखपुरा स्थित डेरा बंदा नवाज में आयोजित उर्स में मौजूद अतिथिगण- फोटो : SAHARANPUR