फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारी की मौत पर हंगामा, मिल बंद कराई

Sat, 18 Feb 2017 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
मौत पर विलाप करते परिजन।
विज्ञापन
सहारनपुर के देवबंद में त्रिवेणी शुगर मिल में ड्यूटी पर तैनात एक कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए शव को यार्ड में रखकर मिल को बंद करा दिया। प्रबंधतंत्र का कहना है कि हार्टअटैक से कर्मचारी की मौत हुई है।
विज्ञापन


त्रिवेणी शुगर मिल कालोनी निवासी योगेश कुमार (40) की शुक्रवार की रात करीब आठ बजे मिल ड्यूटी के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजन और वहां मौजूद अन्य कर्मचारी उसे लेकर चिकित्सक के यहां भी गए, लेकिन चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 जिसके बाद परिजन योगेश के शव को लेकर मिल पहुंचे और उसके शव को यार्ड में रखकर मिल को बंद करा दिया। परिजनों का आरोप है कि अधिकारी उससे ओवर टाइम कराते हैं जिस कारण वह हर समय तनाव में रहता था।
विज्ञापन


इतना ही नहीं उनका आरोप यह भी है कि घटना की जानकारी मिलने के बाद भी मिल का कोई अधिकारी वहां नहीं पहुंचा। बताया जाता है कि योगेश मिल में गन्ना लेकर आने वाली ट्राली, बुग्गी और दूसरे वाहनों से गन्ना उतारने का काम करता था।

वहीं, शुगर मिल के उपाध्यक्ष डीएन मिश्रा ने कहा कि योगेश की हार्टअटैक के चलते मौत हुई है। उसके परिजन जो आरोप लगा रहे हैं वो निराधार हैं, दुख की घड़ी में वह मृतक परिजनों के साथ हैं, जो भी संभव मद्द होगी की जाएगी।

उधर, समाचार लिखे जाने तक मिल का संचालन शुरू नहीं हुआ था। जबकि उपजिलाधिकारी भी शुगर मिल पहुंचे जो मृतक परिजनों और मिल प्रबंधतंत्र से वार्ता कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें